UP Chunav 2022: मुरादनगर सीट पर त्यागी परिवार का रहा दबदबा, इस बार भी BJP जीत के इरादे से उतरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jan 2022 4:34 PM
मुरादनगर की राजनीति तीन दशकों से राजपाल त्यागी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है. पांच दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे राजपाल त्यागी 6 बार विधायक बने थे. कांग्रेस के साथ सफर शुरू करने वाले त्यागी सपा और निर्दलीय भी विधायक चुने जा चुके हैं.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मुरादनगर विधानसभा सीट है. यहां पर 2017 के चुनाव में बीजेपी के अजीत पाल त्यागी चुनाव जीते थे. 2017 में मुरादनगर में कुल 55.52 प्रतिशत वोट पड़े. मुरादनगर में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान और 10 मार्च को मतगणना होगी.
-
मुरादनगर की राजनीति तीन दशकों से राजपाल त्यागी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है.
-
पांच दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे राजपाल त्यागी 6 बार विधायक बने थे.
-
कांग्रेस से सफर शुरू करने वाले त्यागी सपा और निर्दलीय भी विधायक चुने जा चुके हैं.
-
2012 के चुनाव में राजपाल त्यागी को बसपा के वहाब चौधरी ने हराया था.
-
2017 में राजपाल के बेटे अजीत पाल त्यागी ने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की.
Also Read: UP Chunav 2022: गाजियाबाद की लोनी सीट पर किसान आंदोलन का पड़ेगा असर? यहां के समीकरण के बारे में पढ़ें
-
2017 में बीजेपी के अजीत पाल त्यागी ने बसपा के सूधन कुमार को 89,612 वोटों के मार्जिन से हराया था.
-
मुरादनगर में करीब 70 फीसदी आबादी हिंदू है.
-
मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 25 फीसदी के बराबर है.
-
दलित और मुस्लिम वोटर्स निर्णायक भूमिका में रहे हैं.
-
ब्राह्मण, वैश्य, गुर्जर, ठाकुर, पंजाबी और यादव वोटर भी हैं.
-
कॉटन के कपड़ों के काम में जुटे लोगों को मदद चाहिए.
-
कुल मतदाता- 4,53,977
-
पुरुष- 2,45,261
-
महिला- 2,08,684
-
थर्ड जेंडर- 32
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










