ePaper

Farraukhabad Assembly Chunav: यहां पर द्विवेदी परिवार का दबदबा, ऐसा रहा ऐतिहासिक भूमि का सियासी इतिहास

Updated at : 28 Jan 2022 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
Farraukhabad Assembly Chunav: यहां पर द्विवेदी परिवार का दबदबा, ऐसा रहा ऐतिहासिक भूमि का सियासी इतिहास

फर्रुखाबाद सदर सीट पर इस समय भाजपा का कब्‍जा है और मेजर सुनील दत्त द्विवेदी विधायक हैं. इस सीट पर 20 फरवरी को मतदान होना है. फर्रुखाबाद के नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होगा.

विज्ञापन

Farraukhabad Vidhan Sabha Chunav: गंगा नदी के किनारे बसा फर्रुखाबाद आलू की अच्छी उपज और दालमोठ के लिए प्रसिद्ध है. इस जिले में होने वाले जरदोजी का कारोबार भी प्रसिद्ध है. फर्रुखाबाद का इत‍िहास बहुत पुराना है. यह समाजवादी नायक राम मनोहर लोहिया की कर्मस्थली थी. यह पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन और कवियत्री महादेवी वर्मा की जन्मस्थली भी है. फर्रुखाबाद सदर सीट पर इस समय भाजपा का कब्‍जा है और मेजर सुनील दत्त द्विवेदी विधायक हैं. इस सीट पर 20 फरवरी को मतदान होना है. फर्रुखाबाद के नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होगा.

फर्रुखाबाद का सियासी इतिहास

  • 2017- मेजर सुनील दत्त द्विवेदी- भाजपा

  • 2012- विजय सिंह – आईएनडी

  • 2007- विजय सिंह- सपा

  • 2002- विजय सिंह- आईएनडी

  • 1996, 1993, 1991- ब्रह्मदत्त द्विवेदी- भाजपा

  • 1989- विमल प्रसाद तिवारी- कांग्रेस

Also Read: UP Chunav 2022: रामपुर में आजम खान को हराना BJP के लिए बड़ी चुनौती, यहां कभी नहीं खिल सका कमल
फर्रुखाबाद सीट के मौजूदा विधायक

2017 में भाजपा की लहर में मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने जीत हासिल की. मेजर सुनील दत्त द्विवेदी स्व. ब्रह्मदत द्विवेदी के बेटे हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • लोधी- 30 हजार

  • मुस्लिम- 55 हजार

  • अनुसूचित जाति- 32 हजार

  • ब्राह्मण- 65 हजार

  • वैश्य- 30 हजार

  • यादव- 35 हजार

फर्रुखाबाद विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,54,286

  • पुरुष- 1,92,578

  • महिला- 1,61,686

  • थर्ड जेंडर- 22

(इनपुट- आयुष तिवारी, कानपुर)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola