ePaper

UP Chunav 2022: बिजनौर में मुस्लिम-दलित के फॉर्मूले के हिट होने का आसरा, ऐसा रहा सियासी सफर

Updated at : 21 Jan 2022 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: बिजनौर में मुस्लिम-दलित के फॉर्मूले के हिट होने का आसरा, ऐसा रहा सियासी सफर

बीजेपी कैंडिडेट शुचि ने 2017 में 27 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीता था. उन्होंने सपा की रुचि वोरा को चुनाव में करारी शिकस्त दी थी.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के सीमाई जिले बिजनौर की सरहद उत्तराखंड से कई छोर पर लगती है. एक तरफ हरिद्वार, दूसरी तरफ कोटद्वार और तीसरी तरफ काशीपुर है. बिजनौर जिला गंगा और मालन नदी के बीच बसा है. बिजनौर विधानसभा सीट पर 14 फरवरी को दूसरे चरण में मतदान है.

बिजनौर विधानसभा सीट का इतिहास

  • बीजेपी कैंडिडेट शुचि ने 2017 में 27 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीता था.

  • 2017 में सपा की रुचि वीरा को हार का सामना करना पड़ा था.

  • 2012 में भाजपा के कुंवर भारतेंद्र ने 17 हजार वोटों से चुनाव जीतने में सफलता पाई थी.

  • 2012 में बसपा कैंडिडेट महबूब को हार का सामना करना पड़ा था.

  • 2007 में बसपा के शहनवाज ने बीजेपी के कुंवर भारतेंद्र को हराया था.

  • 2002 में बीजेपी के टिकट पर कुंवर भारतेंद्र ने सपा के तस्लीम को हराया था.

Also Read: UP Chunav 2022: नटहौर में हिंदू-मुस्लिम और दलित वोटर्स गेम चेंजर, क्या हैट्रिक बनाएंगे ओम कुमार?
बिजनौर सीट के मौजूदा विधायक कौन?

बीजेपी कैंडिडेट शुचि ने 2017 में 27 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीता था. उन्होंने सपा की रुचि वोरा को चुनाव में करारी शिकस्त दी थी.

क्या हैं सीट के जातिगत समीकरण?

  • हिंदुओं में दलितों की आबादी करीब 22 प्रतिशत है.

  • हिंदू-मुस्लिम और दलित वोटर्स गेमचेंजर होते हैं.

बिजनौर की जनता के लिए चुनावी मुद्दे

  • यहां के गन्ना किसानों की सरकार से कई मांगें हैं.

  • शुगर और गुड़ व्यवसाय से जुड़े लोग भी मांगें पूरी होने के इंतजार में हैं.

बिजनौर विधानसभा में कितने मतदाता?

  • कुल मतदाता- 3,89,356

  • पुरुष- 2,03,978

  • महिला- 1,85,366

  • थर्ड जेंडर- 12

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola