Bareilly Assembly Chunav: बरेली की बहेड़ी सीट पर सबसे ज्यादा बार कांग्रेस जीती, 2017 में खिला कमल

पहले बहेड़ी विधानसभा उत्तराखंड की नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में आती थी. 2008 के परिसीमन में बहेड़ी विधानसभा पीलीभीत लोकसभा में शामिल हो गई.
Bareilly Baheri Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश की बहेड़ी विधानसभा का गठन 1957 में हुआ था. यह सीट उत्तराखंड की सीमा पर है. पहले बहेड़ी विधानसभा उत्तराखंड की नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में आती थी. 2008 के परिसीमन में बहेड़ी विधानसभा पीलीभीत लोकसभा में शामिल हो गई. इस सीट पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा था. 2017 के चुनाव में बीजेपी के छत्रपाल सिंह ने जीत हासिल की. बहेड़ी सीट पर 14 फरवरी को दूसरे फेज में मतदान होने वाला है.
-
2017- छत्र पाल सिंह- भाजपा
-
2012- अता-उर-रहमान- सपा
-
2007- छत्र पाल सिंह- भाजपा
-
2002- मंजूर अहमद- सपा
-
1996- हरीश चंद्र गंगवार- भाजपा
-
1993- मंजूर अहमद- सपा
-
1991- हरिश चंद्रा- भाजपा
-
1989- मंजूर- आईएनडी
-
1985- अंबा प्रसाद- कांग्रेस
-
1980- अंबा प्रसाद- आईएनडी
-
1977- रफीक अहमद खान- कांग्रेस
Also Read: Bareilly Assembly Chunav: मीरगंज सीट पर सभी दलों के बीच रहा मुकाबला, 2017 में BJP के डॉ. डीसी वर्मा जीते
बहेड़ी विधायक छत्रपाल सिंह ग्रेजुएट हैं. वो स्कूल में शिक्षक भी हैं. वो बहेड़ी से दूसरी बार विधायक रह चुके हैं.
-
मुस्लिम- 1.62 लाख
-
कुर्मी- 57 हजार
-
दलित- 64 हजार
-
मौर्य-शाक्य- 46 हजार
-
कुल मतदाता- 3,64,985
-
पुरूष- 1,95,814
-
महिला- 1,69,870
-
इलाके में कोई बड़ा उद्योग नहीं है.
-
कई इलाकों की सड़कें टूटी हैं.
-
गांवों में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं.
-
बड़े स्तर पर खनन होता है.
-
बिजली की समस्या भी काफी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










