Akbarpur Assembly Chunav: सपा से इस बार जीत का 'सिक्सर' लगाने उतरेंगे रामअचल राजभर, बीजेपी देगी चुनौती?

Akbarpur Assembly Chunav: अकबरपुर सीट से 2017 में बसपा प्रत्याशी रामअचल राजभर ने पांचवीं बार जीत दर्ज की थी. उन्होंने सपा प्रत्याशी राम मूर्ति वर्मा को 14,013 मतों से हराया था. इस बार वह जीत का 'छक्का' लगाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरेंगे.
Akbarpur Assembly Chunav 2022: अकबरपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में आती है. 2017 में बहुजन समाज पार्टी के राम अचल राजभर ने समाजवादी पार्टी के राम मू्र्ति वर्मा को 14,013 मतों से हराया था. हालांकि, बसपा से निष्कासित होने के बाद अब रामअचल राजभर ने सपा का दामन थाम लिया है. उन्हें सपा ने अकबरपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है. रामअचल राजभर इस बार जीत का छक्का लगाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरेंगे. अकबरपुर सीट पर तीन मार्च को मतदान होगा.
-
1977- हरि राम वर्मा- जनता पार्टी
-
1980- प्रियदर्शी जेटली- कांग्रेस
-
1985, 1989- अकबर हुसैन बाबर- माकपा
-
1991- पवन कुमार पांडेय- शिवसेना
-
1993, 1996, 2002, 2007- रामअचल राजभर- बसपा
-
2012- राम मूर्ति वर्मा- सपा
-
2017- रामअचल राजभर- बसपा
Also Read: Tanda Assembly Chunav: बसपा का गढ़ रही है यह सीट, 2017 में पहली बार खिला कमल
अकबरपुर सीट से इस समय रामअचल राजभर विधायक हैं. इनकी उम्र 62 साल है. राम अचल राजभर ने 1978 में अकबरपुर के बीएनकेबी डिग्री कॉलेज से बी.ए किया है.
Also Read: Alapur Assembly Chunav: बसपा के गढ़ में अनीता ने पहली बार खिलाया कमल, इस बार बरकरार रह पाएगा कब्जा?
अकबरपुर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा दलित मतदाता हैं. इसके अलावा कुर्मी, राजभर वोटर भी अच्छी संख्या में हैं. इस सीट पर ब्राह्मण वोटर निर्णायक भूमिका मे हैं
-
कुल मतदाता : 2,68,672
-
पुरुष : 1,45,089
-
महिला : 1,23,570
-
थर्ड जंडर- 13
Also Read: Jalapur Assembly Chunav: महज 790 वोट से जीते थे सुभाष राय, इस बार फिर दौड़ेगी साइकिल या खिलेगा कमल?
-
जाम की समस्या
-
छुट्टा पशुओं की समस्या
-
विकास
-
महंगाई
-
बेरोजगारी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




