Hathras Election Results 2022: हाथरस में भाजपा को मिली दो सीटें, 25 साल से जीत रहे रामवीर उपाध्याय हारे

Hathras Election Results 2022: हाथरस की सादाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय को हार का सामना करना पड़ा. वह 25 साल से लगातार जीत दर्ज कर रहे थे. हाथरस में भाजपा को दो, जबकि रालोद को एक सीट पर जीत मिली है.
Hathras Election Results 2022: हाथरस जिले की तीनों विधानसभाओं में लगातार 25 साल से जीतते आ रहे रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से इस बार हार का सामना करना पड़ा. वह इस बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. हाथरस की 2 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर राष्ट्रीय लोकदल ने जीत दर्ज की.
रामवीर उपाध्याय बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ सीट पर 1996 से लगातार 25 साल तक विधायक रहे. इस बार वह भाजपा के टिकट पर सादाबाद से चुनाव लड़े और हार गए.
Also Read: UP Election Results 2022: अलीगढ़ में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, सपा-रालोद गठबंधन रहा बेअसर
-
1996 में हाथरस से विधायक
-
2002 में दूसरी बार हाथरस से विधायक
-
2007 में तीसरी बार हाथरस से विधायक
-
2012 में सिकंदराराऊ से विधायक
-
2017 में सादाबाद से विधायक
-
2022 में सादाबाद से हारे
Also Read: Sadabad Constituency Result 2022: रामवीर उपाध्याय ने 25 साल बाद देखा हार का मुंह, जानें राजनीतिक सफर
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव परिणाम के मुताबिक, हाथरस से अंजुला माहौर और सिकंदराराऊ से वीरेंद्र सिंह राणा ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की. वहीं, सादाबाद विधानसभा से रालोद के प्रदीप सिंह विधायक बने.
सादाबाद विधानसभा सीट से प्रदीप सिंह रालोद से जीते. उन्हें 1,04,874 वोट मिले. जबकि रामवीर उपाध्याय को 98,437 वोट मिले और उन्हें 6,437 मतों से हार का सामना करना पड़ा.
सिंकदराराऊ विधानसभा सीट से भाजपा के वीरेन्द्र सिंह राणा ने जीत दर्ज की. उन्हें 88,537 वोट मिले. उन्होंने सपा के डॉ. ललित बघेल को 5530 वोटों से हराया. ललित बघेल को 83,007 वोट मिले.
Also Read: UP Election 2022: हाथरस सीट पर बसपा का रहा दबदबा, 2017 में खिला ‘कमल’, इस बार क्या होगा?
सादाबाद विधानसभा से भाजपा की अंजुला माहौर ने जीत दर्ज की. उन्हें 1,32,607 वोट मिले. जबकि संजीव कुमार बसपा से हार गए. उन्हें 45,497 वोट मिले. संजीव कुमार को 87, 110 वोटों से हार का सामना करना पड़ा.
रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




