UP Election Result 2022: जानें कब आएंगे यूपी चुनाव के परिणाम, पहले पोस्टल बैलेट या EVM, किसकी होगी गिनती?
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Mar 2022 10:58 AM
UP Election Result 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 मार्च को मतगणना होगी. मतगणना के दौरान पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी.इसके बाद EVM के वोटों की गिनती होगी.
UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण के लिए 7 मार्च को मतदान संपन्न हो गया है. इस चरण में पीएम नरेंद्र मोदी(Narendra Modi)के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ. यूपी के आखिरी चरण के रण के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी.
लखनऊ की बात करें तो यहां 10 मार्च को विधानसभा चुनाव में राजधानी की 9 सीटों के लिए मतगणना होगी. इस प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी संबंध में जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों और प्रत्याशियों के साथ बैठक कर मतगणना की प्रक्रिया पर चर्चा की है.
Also Read: अलीगढ़ में मतगणना को लेकर राजनीतिक पार्टियों को निर्देश जारी, विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध
प्रदेश की सभी 75 जिलों में मतगणा चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार ही होगी. इसके साथ ही मतगणना के दौरान किसी तरह की शिकायत या दुविधा होने पर प्रत्याशी जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं, जिसका तत्काल प्रभाव से निराकण किया जाएगा. 10 मार्च के दिन सुबह 6 बजे सभी मतगणना टीमें अलग-अलग जिलों के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच जाएंगी, जहां आठ बजे से मतगणना शुरू होगी.
Also Read: UP Election Result 2022: मतगणना से पहले डीएम ने तय की प्रत्याशियों की अधिकार सीमा, जारी की गाइडलाइन
मतगणना की शुरूआत पोस्टल बैलेट से होगी, सर्विस पोस्टल बैलेट की गणना 8 बजे से शुरू हो जाएगी. इसके अलावा वीवीपैट की पर्चियों का मिलान ईवीएम की मतगणना के बाद किया जाएगी. मतगणना के दौरान अभिकर्ता या कर्मचारी अपने साथ किसी भी प्रकार का कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस या मोबाइल अपने साथ नहीं ले जा सकेंग. सभी अधिकारियों की टेबल पर कैलकुलेटर की व्यवस्था की जाएगी. मतगणना स्थल से दो सौ मीटर की परिधि में किसी वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी.
मतगणना के दौरान पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान केन्द्र के अन्दर केवल निम्नलिखित व्यक्तियों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी.इनमें- निर्वाचक, मतदान अधिकारी, एक समय पर प्रत्याशी या उसका इलेक्शन अभिकर्ता ही मतगणना स्थल पर मौजूद रहेगा. इसके अलावा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक प्रत्याशी का नियुक्त किया गया मतगणना अभिकर्ता उपस्थित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










