सपा और रालोद के बीच सुलझ रही है सीटों की गुत्थी, अखिलेश यादव ने किया ऐलान- जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर

समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बीच गठबंधन का संभव है कि जल्द ही ऐलान हो जाए. इस संबंध में अखिलेश यादव ने एक ट्वीट को शेयर करके तस्वीर साझा की है.
Lucknow News : समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बीच गठबंधन का संभव है कि जल्द ही ऐलान हो जाए. इस संबंध में अखिलेश यादव ने एक ट्वीट को शेयर करके तस्वीर साझा की है. उन्होंने फोटो ट्वीट करके लिखा, ‘जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर.’
श्री जयंत चौधरी जी के साथ बदलाव की ओर pic.twitter.com/iwJe8Onuy6
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 23, 2021
बता दें कि दोनों दलों के बीच चुनाव में गठबंधन की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. सूत्रों के अनुसार जयंत ने सपा से 50 सीटों की मांग की है. दरअसल, सपा ने रालोद को 30 से 32 तक सीट देने की पेशकश की है. इससे इतर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चार से पांच सीटें ऐसी भी हैं जिन पर दोनों दल अपने प्रत्याशी उतारने के कारण इन सीटों पर मामला अधर में अटका हुआ है. सबसे अहम मुद्दा चरथावाल विधानसभा सीट का है. इस सीट पर दोनों दल अपना उम्मीदवार उतारना चाहते हैं. सीटों के इसी तरह के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच मंगलवार को बैठक हुई. इसके बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर फोटो के साथ कमेंट लिखा, ‘जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




