Solo Travel: अकेले घूमनें का रखते हैं शौक तो इन बातों का रखें खास ख्याल, यात्रा में कभी नहीं होगी कोई परेशानी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Aug 2023 10:07 PM

विज्ञापन

Solo Travel: वैसे तो सोलो ट्रैवलिंग एक जुनून है और यह हर किसी के बस की बात नहीं है. क्योंकि लोग वैसे भी अकेले बोर हो जाते हैं और उनके लिए कहीं घूमना मुश्किल हो जाता है. अगर आप ट्रैवल के लुत्फ लेने के साथ-साथ अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहती हैं तो यह टिप्स आपके जरूर काम आएंगे.

विज्ञापन

Solo Travel: घूमने फिरने का शौक रखने वाले कई लोगों को सोलो ट्रैवलिंग पसंद होती है. कई लोगों को सोलो ट्रैवलिंग में ज्यादा मजे आते हैं. सोलो ट्रैवल करने की बात ही कुछ और होती है, इस खास सफर में आपकी मुलाकात अपने आप से होती है. सोलो ट्रिप्स अपनी खूबियां, क्षमताएं, पसंद-नापसंद समेत और भी कई सारी चीज़ो के बारे में पता लगाने के लिए बेहतरीन ऑप्शन होती हैं. वैसे तो सोलो ट्रैवलिंग एक जुनून है और यह हर किसी के बस की बात नहीं है. क्योंकि लोग वैसे भी अकेले बोर हो जाते हैं और उनके लिए कहीं घूमना मुश्किल हो जाता है. अगर आप ट्रैवल के लुत्फ लेने के साथ-साथ अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहती हैं तो यह टिप्स आपके जरूर काम आएंगे.

अपना ट्रेवल प्लान शेयर करें

अकेले सफर करने वाले लड़के और लड़कियां दोनों ही ट्रिप पर जाने से पहले, अपने किसी भरोसे और जिम्मेदारी वाले रिश्तेदार या दोस्त के साथ अपना ट्रेवल प्लान जरूर शेयर करें. कोशिश करें कि, आप अपनी टिकट, होटल की जानकारी और डेस्टिनेशन प्लान किसी को बता दें. ताकि जरूरत पड़ने पर आप किसी के संपर्क में रह सके और मदद की उम्मीद की जाए.

सोलो ट्रैवल पर जाते वक्त आवश्यक चीजों को ही रखें

अक्सर देखा जाता है कि जब हम यात्राओं पर जाते हैं तो खूब सारा सामान पैक कर लेते हैं. हम कई बार अपनी जरूरत से ज्यादा कपड़े और अन्य चीजों को पैक कर लेते हैं, जिस कारण हमें रास्ते में दिक्कत होती है. सोलो ट्रैवल पर जाते वक्त उतना ही सामान रखें जितने की आपको जरूरत है ताकि आपकी यात्रा में असुविधा पैदा न हो.

अजनबी से न हों ज्यादा फ्रेंडली

किसी भी जगह अकेले जा रही हैं तो वहां या यात्रा के दौरान अजनबी लोगों के साथ बहुत ज्यादा फ्रेंडली न हों. अपने बारे में ज्यादा जानकारी देने से भी बचें. आजकल ऑनलाइन हर चीज की जानकारी उपलब्ध है, फिर भी आपको कुछ पूछना है तो आसपास की दुकानों और ट्रांसपोर्ट वालों से पूछना बेहतर रहेगा. किसी को यह भी न बताएं कि आप पहली बार उस जगह जा रही हैं. अपनी पसंद के नॉवेल लेकर जाएं और उसे पढ़ें, ताकि कोई दूसरा आपको डिस्टर्ब भी न कर सके.

बुकिंग पहले ही कर लें

आप जहां भी जा रहे हैं वहां धर्मशाला और होटल की बुकिंग पहले ही कर लें. इसके साथ ही अपना टिकट भी एडवांस में बुक करके चलें ताकि कोई दिक्कत न हो.

लोकल भाषा की रखें समझ

कई बार आप किसी अनजान जगह पर ट्रेवल करते हैं, और वहां कि लोकल भाषा न आने पर मामूली बात चीत में भी दिक्कत आ सकती है. इसलिए जितना हो सके उतना लोकल भाषा को बोलना या समझना जरूर सीख लें.

होटल बुकिंग करें

आप कहीं की भी ट्रैवलिंग कर रहे हैं अगर दो से तिन दिन की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो वहां पर ठहरने के बारे में सोचना जरूरी होता है. वैसे आज के समय में हर जगह पर आपको एक से बढ़कर एक होटल मिल जाते हैं. सस्ते से महंगे हर तरह के होटल आपको विभिन्न सुविधाओं के साथ उपलब्ध रहते हैं. वैसे सबसे जरूरी चीज कि आज के ऑनलाइन समय में होटल का बुकिंग अपनी यात्रा पर जाने से पहले ही कर सकते हैं. ऑफलाइन की तुलना में ऑनलाइन होटल बुकिंग करना ही ज्यादा फायदेमंद होता है. क्योंकि बहुत बार सीजन के समय जिस होटल में आपको रूम चाहिए होता है, वहां पर रूम मिलना मुश्किल होता है और अगर मिलता भी है तो काफी महंगे दाम में रूम मिलता है. इसके अतिरिक्त होटल बुकिंग कर रहे हैं तो अपने बजट को ध्यान में जरूर रखें. सस्ते के चक्कर में आकर कहीं आप गलत लोकेशन पर होटल बुक ना कर लें. बजट के साथ होटल में मिलने वाली सुविधाओं का भी ध्यान रखें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola