ePaper

Instagram पर क्यों आयीं जीनत अमान? नये पोस्ट में खुद किया खुलासा, वजह जानकर आप भी करेंगे एक्ट्रेस की तारीफ

Updated at : 28 Feb 2023 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
Instagram पर क्यों आयीं जीनत अमान? नये पोस्ट में खुद किया खुलासा, वजह जानकर आप भी करेंगे एक्ट्रेस की तारीफ

जीनत अमान ने लेटेस्ट तसवीर शेयर की है, जिसमें वो कुर्सी पर बैठे दिख रही है. इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है. उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों से मिले मैसैज, प्यार, कमेंट्स के लिए शुक्रिया कहा है.

विज्ञापन

Zeenat Aman: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने 11 फरवरी को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था. जिसके बाद एक्ट्रेस तसवीरों के जरिए फैंस संग दिलचस्प किस्से शेयर करती रहती है. कुछ ही हफ्तों में इंस्टा पर उनके 82.8k से अधिक फॉलोअर्स हो चुके है. इससे तो साफ पता चलता है कि एक्ट्रेस के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि किस वजह से वो इंस्टा पर आयी.

जीनत अमान ने फैंस को कहा शुक्रिया

जीनत अमान इन दिनों अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में है. लेटेस्ट तसवीर उन्होंने शेयर की है, जिसमें वो कुर्सी पर बैठे दिख रही है. इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है. उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों से मिले मैसैज, प्यार, कमेंट्स के लिए शुक्रिया कहा है. उन्होंने कहा कि इतने सारे मैसेजस का जवाब देना मुमिकन नहीं है. इसलिए मेरी ओर से हार्दिक धन्यवाद स्वीकार करें.

https://www.instagram.com/p/CpKrG_AIW4G/
जीनत अमान इस मुद्दे पर करेंगी बात

एक्ट्रेस जीनत अमान ने आगे बताया कि वो अपने बेटे अजान और जहान से इंस्टाग्राम पर अपनी उपस्थिति के उद्देश्य पर चर्चा कर रही थी. मुझे लगता है कि मैं इंस्टाग्राम पर उन कारणों, मुद्दों या संगठनों को उजागर करूंगी जो मुझे लगता है कि पूरे समाज के लिए मायने रखते है. 2006 में हमारे पहले कुत्ते राफेल को गोद लेने के साथ, मैंने जीवन में काफी देर से जानवरों के लिए अपने प्यार पर पाया. रैफी के प्यार ने मुझे बदल दिया और मुझे सभी जानवरों को एक दयालु नज़र से देखना सिखाया. पशु कल्याण निश्चित रूप से एक ऐसी चीज है जिसके बारे में मैं यहां बात करूंगी.

Also Read: Zeenat Aman ने सालों बाद राज कपूर संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं उनसे उनकी आने वाली…

इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. शिल्पा शेट्टी ने लिखा, हमेशा सबसे अच्छे रहे हैं और हमेशा रहेंगे जीनत अमान जी. फिल्म निर्माता तनुजा चंद्रा ने लिखा, इंस्टाग्राम को सक्रिय रूप से कारणों के लिए बोलने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए. अधिक न्यायपूर्ण दुनिया के लिए. मैं पशु कल्याण की दिशा में आपके काम की सराहना करता हूं. कई यूजर्स उनके पोस्ट पर प्यार बरसा रहे है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola