ePaper

अगर आपका मन है अशांत तो जरूर घूमने जाएं गुजरात, IRCTC लाया है इतने रुपये में शानदार टूर पैकेज, जानें डिटेल

Updated at : 06 Oct 2023 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
अगर आपका मन है अशांत तो जरूर घूमने जाएं गुजरात, IRCTC लाया है इतने रुपये में शानदार टूर पैकेज, जानें डिटेल

IRCTC Tour Package: आप अगर सर्दियों के मौसम में गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. जिसमें आपको कम बजट में गुजरात घूमाया जाएगा.

विज्ञापन
undefined

IRCTC Tour Package: गुजरात अपने ऐतिहासिक स्थलों, संस्कृति और व्यंजनों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्धा है. देश-विदेश से पर्यटक यहां घूमने आते हैं. आप अगर सर्दियों के मौसम में गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. जिसमें आपको कम बजट में गुजरात घूमाया जाएगा.

undefined

गुजरात IRCTC टूर पैकेज की शुरुआत

दरअसल आईआरसीटीसी कम दाम में आपको गुजरात घूमाने के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस बात की जानकारी IRCTC अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दिया है. इस टूर पैकेज में आपको वडोदरा, द्वारका, सोमनाथ और अहमदाबाद घूमाया जाएगा.

Also Read: Goa Fashion Tips: जा रहे हैं गोवा घूमने तो ड्रेसिंग सेंस से न करें कंप्रोमाइज
undefined

गुजरात टूर पैकेज का नाम

बता दें गुजरात टूर पैकेज का नाम Glorious Gujarat with Statue of Unity Ex-Agartala है. इसमें आपको 12 रात और 13 दिन गुजरात घूमाया जाएगा.

undefined

यहां से शुरू होगी यात्रा

गुजरात टूर पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से 13 दिसंबर से है. इस टूर पैकेज का लाभ सिर्फ आप 25 दिसंबर 2023 तक ही उठा सकते हैं. लेकिन इसमें आपको जाने और आने के लिए ट्रेन टिकट, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की फ्री सुविधा दी जाएगी.

Also Read: ये हैं दुनिया का अनोखा गांव, जहां कभी नहीं हुई बारिश
undefined

पैकेज की कीमत

बताते चलें कि गुजरात टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आपको कैटेगरी चुनना होगा. इसमें प्रति व्यक्ति 22,910 रुपये देना होगा. अगर आप इकोनॉमी कैटेगरी में जाते हैं तो प्रति व्यक्ति 22,910 रुपये देने होंगे.वहीं स्टैंडर्ड कैटेगरीमें प्रति व्यक्ति 37,200 रुपये देने होंगे. कंफर्ट कैटेगरी में प्रति व्यक्ति खर्च 40,610 रुपये देने होंगे.

undefined

कैसे करें बुकिंग

गुजरात के इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं. इसके अलावा पास के आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी जाकर बुकिंग करा सकते हैं.

Also Read: Indian Railways: गोवा घूमने का यही है बेस्ट टाइम, शुरू हो गया है IRCTC का टूर पैकेज, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola