अलीगढ़ में युवक ने मां से कहा- अब जीना नहीं चाहता हूं, कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर दे दी जान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jul 2023 7:29 PM

विज्ञापन

भाई से नोंकझोंक होने के बाद छोटे भाई ने खेत से घर आकर कहने लगा कि अब मुझे जीना नहीं है. इस दौरान बहन घर से बाहर कुछ काम के लिए निकली थी. यशपाल ने दरवाजा बंद कर तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

अलीगढ़. यूपी के अलीगढ़ में भाई से नोंकझोंक होने के बाद छोटे भाई ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. 25 वर्षीय युवक खेत में काम करने के बाद घर आया था और मां से कहा कि अब जीने की इच्छा नहीं है, कोई साथ नहीं देता है और खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना थाना चंदौस के गांव सूरजपुर इलाके की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

तीन भाइयों में छोटा था युवक

25 वर्षीय यशपाल तीन भाई और एक बहन है. बहन की शादी हो गई है. वहीं यशपाल भाइयों में सबसे छोटा है. बड़ा भाई ओमपाल उर्फ कालू बुलंदशहर जेल में हत्या के मामले में बंद है. वहीं मंझला भाई शिवकुमार जो 4 दिन पहले विवाद होने के बाद अलीगढ़ आ गया था. वहीं घर में बुजुर्ग मां रहती है. गुरुवार को मक्का के खेत में काम करने के बाद यशपाल घर आ गया और अचानक घर पहुंचकर मां से कहा कि अब जीना नहीं चाहता, कोई साथ नहीं देता और कमरा बंद करके तमंचे से गोली मार ली.

मक्का काटकर खेत से घर आया और कर ली आत्महत्या

वहीं बुजुर्ग मां ने बताया कि खेत से घर आकर कहने लगा कि अब जीना नहीं है. इस दौरान बहन घर से बाहर कुछ काम के लिए निकली थी. यशपाल ने दरवाजा बंद कर तमंचे से कनपटी पर रखकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गांव के रहने वाले रोहित ने बताया कि एक भाई जेल में है और वहीं दूसरा भाई अलीगढ़ में रहता है रोहित ने बताया कि मक्का काटकर खेत से घर आया और मां से कहा कि मुझे नहीं जीना है मेरा कोई दुनिया में साथी नहीं है, इससे बढ़िया मर जाना बेहतर है.

Also Read: मायावती ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर साधा निशाना, बताया- पैर धोना नाटकबाजी और चुनावी स्वार्थ की राजनीति है
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मौके पर क्षेत्राधिकारी गभाना सुमन कनौजिया थाना चंदौस इंस्पेक्टर सीताराम सरोज पहुंच गए. फॉरेंसिक टीम भी घटना की जांच के लिए पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. क्षेत्राधिकारी सुमन कनौजिया ने बताया कि यशपाल गुस्सैल स्वभाव का व्यक्ति था और दो महीने पहले मां के साथ भी विवाद हुआ था. वहीं मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola