गिरिडीह में चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना इलाके के सादी गवारो गावं में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है. गांव वालों ने युवक पर चोरी करने के आरोप में हत्या की है. मृतक की शिनाख्त सिमरिया गावं निवासी विनोद चौधरी के रूप में की गयी.

विज्ञापन

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना इलाके में एक व्यक्ति की पीट- पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. दरअसल, सादी गवारो गावं में एक व्यक्ति की पीट- पीटकर हत्या कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि यह हत्या गांव वालों ने युवक पर चोरी करने के आरोप में की है. मृतक की शिनाख्त सिमरिया गावं निवासी विनोद चौधरी के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम सदलबल मौके पर पहुंचे और जांच -पड़ताल में जुट गए है. बताया गया कि बीते रात को विनोद चौधरी देर रात गांव के ही एक घर में बंधे मवेशियों को खोल रहा था. इसी दौरान मवेशियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद घर के लोग जाग गए और हो – हल्ला करने लगे. इसके बाद काफी संख्या में आस – पास के लोग मौके पर पहुंचे और विनोद के साथ मारपीट करने लगे इसी दौरान विनोद की मौत हो गयी.

Also Read: खरसावां शहीद दिवस पर अर्जुन मुंडा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- लें संकल्प, आदिवासी समाज पीछे ना छूटे

रिपोर्ट : मृणाल सिन्हा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola