Yaariyan 2 के इस सीन को लेकर खड़ा हुआ विवाद, फिल्म के मेकर्स के खिलाफ मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Yaariyan 2 के इस सीन को लेकर खड़ा हुआ विवाद, फिल्म के मेकर्स के खिलाफ मामला दर्ज

यारियां 2 के गाने को लेकर मेकर्स बुरी तरह फंस गये हैं. अब धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में निर्देशक भूषण कुमार, निर्माता राधिका राव, विनय सप्रू और अभिनेता मीजान जाफरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने फिल्म ‘यारियां-2’ के एक गाने में कथित तौर पर अभिनेता को ‘कृपाण’ पहने हुए दिखाए जाने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में निर्देशक भूषण कुमार, निर्माता राधिका राव, विनय सप्रू और अभिनेता मीजान जाफरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सिख तालमेल कमेटी के एक सदस्य की शिकायत पर जालंधर जिले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. बता दें कि मामला बुधवार रात दर्ज किया गया.

मुश्किल में फंसी फिल्म ‘यारियां-2’

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा-295ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका उद्देश्य किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत दर्ज कराने वाले कमेटी के सदस्य हरप्रीत सिंह के अनुसार, फिल्म के गाने में अभिनेता कथित तौर पर ‘कृपाण’ पहने दिख रहे हैं. उनका कहना है कि ‘कृपाण’ सिखों के विश्वास का प्रतीक है. शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, क्योंकि सिख आचार संहिता के अनुसार केवल सिख धर्म की दीक्षा हासिल करने वाला व्यक्ति ही ‘कृपाण’ धारण कर सकता है.

अमृतसर पुलिस आयुक्त को मिली है शिकायत

सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) पहले ही फिल्म के गाने (सौरे घर) में अभिनेता द्वारा कथित तौर पर ‘कृपाण’ पहनने पर कड़ी आपत्ति जता चुकी. एसजीपीसी ने भी इस संबंध में अमृतसर पुलिस आयुक्त को शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, फिल्म के निर्देशकों ने दावा किया था कि अभिनेता ने कृपाण नहीं बल्कि ‘खुकरी’(एक घुमावदार चाकू) पहना हुआ था और उनका किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या उसका अनादर करने का कोई इरादा नहीं है.

यारियां के एक गाने से सिख समुदाय हैं परेशान

इसके बाद एसजीपीसी ने कहा था, ‘‘हम आपकी बेतुकी सफाई से संतुष्ट नहीं हैं.’’ स्पष्टीकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए एसजीपीसी ने कहा, ‘‘सिख समुदाय ‘कृपाण’ और ‘खुकरी’ के आकार और दोनों को अपने शरीर पर धारण करने के तरीके से अच्छी तरह से वाकिफ हैं. हम आपके अतार्किक स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हैं. इसलिए, हम इस मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं, क्योंकि गाने का वीडियो अभी भी सार्वजनिक तौर पर दिखाया जा रहा है और लगातार सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है.’’

Also Read: Jawan BO Collection Day 1: शाहरुख खान-एटली की जोड़ी ‘पठान’ का तोड़ेगी रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर करेगी तगड़ी कमाई

यारियां 2 फिल्म के बारे में

यारियां 2, राधिका राव और विनय सप्रू निर्देशित कॉमेडी ड्रामा है. जिसमें दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता, मिजान जाफरी, पर्ल पुरी, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया प्रकाश वरियर शामिल हैं. इस फिल्म से यश दासगुप्ता, पर्ल पुरी और अनास्वरा राजन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. यह मलयालम फिल्म बैंगलोर डेज़ की रीमेक है, जिसमें नज़रिया नाज़िम, फहद फ़ासिल, दुलकर सलमान, निविन पॉली ने अभिनय किया है. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola