Wrestling World Championships: बजरंग पूनिया क्वार्टर फाइनल में हारे, कांस्य के लिए लड़ेंगे सागर जगलान

कुश्ती वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में बजरंग पूनिया को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, दूसरे पहलवान सागर जगलान कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे. बजरंग को अब कैडेट विश्व चैंपियन डायकोमिहालिस के फाइनल में पहुंचने की कामना होगी, जिससे उन्हें कांस्य पदक हासिल करने में मदद मिले.
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया (65 किग्रा) को शनिवार को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और वह स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गये. जबकि सागर जगलान बेलग्रेड में कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में 74 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक से जूझेंगे. दो बार के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन बजरंग को 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिका की 23 वर्षीय यियानी डायकोमिहालिस के हाथों तकनीकी श्रेष्ठता (10-0) से हार का सामना करना पड़ा.
28 वर्षीय भारतीय पहलवान बजरंग पृनिया के नाम तीन विश्व चैम्पियनशिप पदक हैं. वह अब दो बार के कैडेट विश्व चैंपियन डायकोमिहालिस के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद करेंगे ताकि उन्हें रेपेचेज के माध्यम से कांस्य पदक मिल सके. इससे पहले बजरंग ने प्री क्वार्टर फाइनल में क्यूबा के एलेजांद्रो एनरिक वाल्डेस टोबियर को 5-4 अंकों से हराया था.
Also Read: CWG 2022: कुश्ती में बजरंग पूनिया ने जीता गोल्ड, फाइनल में कनाडा के पहलवान को हरा रचा इतिहास
दूसरी ओर, 18 वर्षीय जगलान ने 74 किग्रा में कांस्य पदक के लिए अपनी लड़ाई जारी रखी क्योंकि उन्होंने मंगोलिया के सुलदखु ओलोनबयार को 7-3 से हराया. विश्व अंडर – 20 कांस्य पदक विजेता कांस्य पदक मैच में ईरान के योन्स अलीकबर इमामीचोघई से भिड़ेंगे. 97 किग्रा वर्ग में विक्की क्वालीफिकेशन राउंड में स्विट्जरलैंड के सैमुअल शेरर से 2-2 से हार गये. वह पंकज (61 किग्रा) के साथ पदक की दौड़ से बाहर हो गये थे.
पंकज कजाकिस्तान के असिल ऐताकिन से हारने के बाद शुरुआती दौर में बाहर हो गये थे. बजरंग पुनिया से भारत को विश्व चैंपियनशिप में पदक की उम्मीद थी. हालांकि उन्होंने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया लेकिन वे दांव लगाने में सफल नहीं हो पाये और बड़े अंक नहीं बटोर पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




