ePaper

Wrestlers Protest: विनेश फोगट का खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर आरोप, कहा- कमेटी बनाकर मामले को दबाने की कोशिश की

Updated at : 03 May 2023 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
Wrestlers Protest: विनेश फोगट का खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर आरोप, कहा- कमेटी बनाकर मामले को दबाने की कोशिश की

Vinesh Phogat: भारत के शीर्ष पहलवान 23 अप्रैल से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अन्य शीर्ष पहलवानों के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगट (Vinesh Phogat) ने मंगलवार को कहा है कि एक शक्तिशाली व्यक्ति के खिलाफ खड़ा होना मुश्किल है जो लंबे समय तक अपनी शक्ति और स्थिति का दुरुपयोग करता रहा. उन्होंने खुलासा किया कि पहली बार जंतर मंतर पर अपना विरोध शुरू करने से पहले पहलवानों ने एक अधिकारी से मुलाकात की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. साथ ही उन्होंने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर कमिटी बनाकर मामले को दबाने का आरोप लगाया है.

हमने बताया कि कैसे महिला एथलीटों का यौन उत्पीड़न होता है: विनेश

बता दें कि पहलवान डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का विरोध कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. विनेश ने कहा, “जंतर मंतर पर बैठने से तीन-चार महीने पहले, हम एक अधिकारी से मिले थे, हमने उन्हें सब कुछ बताया था कि कैसे महिला एथलीटों का यौन उत्पीड़न और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जब कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो हम धरने पर बैठ गए.”

विनेश फोगट ने अनुराग ठाकुर पर लगाया आरोप 

विनेश फोगाट ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर कोई कार्रवाई नहीं करने और कमेटी बनाकर मामले को दबाने को लेकर आरोप लगाया. उन्‍होंने कहा, ‘हमने केंद्रीय खेल मंत्री (अनुराग ठाकुर) से बात करने के बाद अपना विरोध समाप्त कर दिया और सभी एथलीटों ने उन्हें यौन उत्पीड़न के बारे में बताया था. लेकिन उन्होंने एक समिति बनाकर मामले को दबाने की कोशिश की, उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई.

Also Read: Wrestlers Protest: Brij Bhushan के खिलाफ आरोप बनेंगे परेशानी, मुश्किल होगी 2024 की राह

गौरतलब है कि पहलवानों ने सरकार से इस मामले की जांच का आश्वासन मिलने के बाद जनवरी में अपना विरोध वापस ले लिया था और डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया गया था.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola