पश्चिम बंगाल : पिकनिक से लौटने के दौरान रूपनारायण में नाव पलटी, महिला का शव बरामद, कई लापता
Published by : Shinki Singh Updated At : 09 Feb 2024 12:53 PM
आपदा प्रबंधन दलों और सिविल सुरक्षा कर्मियों को बचाव कार्य में लगाया गया. पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने कहा कि बचाव कार्य जारी है. अधिकारियों ने बताया कि घटना में बचाए गए लोगों में से कुछ को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले (Howrah district) में रूपनारायण नदी में एक नाव पलटने के बाद पांच लोग लापता हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. हावड़ा जिले के बेलगछिया, शिबपुर और बगनान से 19 लोगों का एक समूह पिकनिक के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर के त्रिबेनी पार्क गया था. जब समूह बृहस्पतिवार की रात वापस लौट रहा था तो बीच नदी में उनकी नाव पलट गई. पुलिस ने बताया कि लोगों की चीखें सुनने के बाद बाद अन्य नाव धटनास्थल पर पहुंचीं और जितने संभव हो सके उतने लोगों को बचाया. रात भर की खोजबीन के बाद शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया. मृतक का नाम सुनंदा घोष है. अभी भी लापता लोगों की तलाश जारी है.
घटना में पांच लोग लापता हैं जिनके लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. ये हैं ऋषभ पाल, प्रीतम मन्ना, अच्युत साहा और अमर घोष. प्रीतम का घर मंकूर में है. बाकी तीन हावड़ा के बेलगछिया के लीची बागान इलाके के रहने वाले हैं. हावड़ा की जिलाधिकारी दीपाप्रिया पी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद दो आपदा प्रबंधन दलों और सिविल सुरक्षा कर्मियों को बचाव कार्य में लगाया गया. पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने कहा कि बचाव कार्य जारी है. अधिकारियों ने बताया कि घटना में बचाए गए लोगों में से कुछ को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










