बरेली में पत्नी की धारदार हथियार से गला कटकर की हत्या, फिर फांसी पर झूला पति, जानें पूरा मामला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Nov 2023 8:02 PM

विज्ञापन

बरेली में एक शख्स अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला कटकर हत्या कर दी. इसके बाद पत्नी के शव के बगल वाले कमरे में खुद फांसी के फंदे पर झूल गया.

विज्ञापन
undefined

उत्तर प्रदेश के बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के इस्लामनगर उर्फ दलीपुर निवासी रामेश्वर उर्फ मैकूलाल ने सोमवार शाम अपनी पत्नी सीमा (30 वर्ष) की धारदार हथियार से गला कटकर हत्या कर दी. इसके बाद पत्नी के शव के पास कमरे में पति फांसी के फंदे पर झूल गया.

undefined

मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर फांसी के फंदे पर लटके पति को नीचे उतारा. इसके बाद इलाज को भर्ती कराया है. लेकिन, पति की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मृतक सीमा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी आर), सीओ आंवला समेत पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे.

undefined

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है. इन दोनों के बीच सोमवार को भी किसी बात पर कहासुनी हुई थी. हालांकि, पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. अलीगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर खालसा गांव निवासी विलासी की पुत्री सीमा की शादी 9 वर्ष पूर्व 2014 में रामेश्वर उर्फ मैकूलाल की साथ हुई थी.

undefined

मृतका के पिता का कहना है कि आरोपी दामाद के भाई का फोन आया था. उन्होंने सीमा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की जानकारी दी थी. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे. वहां बेटी का शव पड़ा था. इससे कोहराम मच गया. मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

undefined

बिलासी ने आरोपी दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को तहरीर दी है. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि आरोपी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था. मगर, वहां दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होने लगी. इसलिए पत्नी सीमा घर लौट आई. इसके बाद 20 दिन पहले आरोपी भी घर आ गया. यहां भी पारिवारिक विवाद चल रहा था. जिसके चलते यह घटना हो गई.

undefined

मृतक महिला के दो बेटे हैं. गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी हमेशा मानसिक तनाव में रहता था. जिसके चलते हमेशा चिड़चिड़ापन रहता था. उसकी परिवार के अन्य लोगों से भी कहासुनी हो जाती थी. वह दिल्ली से लौटने के बाद गांव में खेतीवाड़ी का काम करने लगा था.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola