राज कपूर ने नरगिस संग क्यों नहीं की शादी, दिग्गज एक्टर ने किया था खुलासा, कहा- मैंने कभी अपनी पत्नी को...

Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Jul 2023 6:08 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा नरगिस और राज कपूर की लव स्टोरी के बातें आज भी बॉलीवुड गलियारों में होती रहती है. हालांकि एक इंटरव्यू में राज कपूर ने खुलासा किया था कि वह कभी नरहिस से शादी नहीं करना चाहते थे.

विज्ञापन

भारतीय सिनेमा में अपने अतुलनीय योगदान के कारण, राज कपूर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का अब तक का सबसे महान शोमैन माना जाता है. एक्टर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते थे. कृष्णा राज से शादी करने के बावजूद, उनका ज्यादातर को-स्टार के साथ नाम जुड़ा, जो जीवन भर उन्हें परेशान करती रहीं.

नरगिस संग पहली मुलाकात पर राज कपूर ने कही थी ये बात

अपनी अंतिम फिल्म, राम तेरी गंगा मैली की सफलता के बाद, एक इंटरव्यू में नरगिस के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए, राज कपूर ने कहा था, जब वह सिर्फ 16 साल की थी और मैं पहले से ही एक शादीशुदा आदमी था और मेरे बच्चे भी थे. उन्होंने कहा, “वह बहुत छोटी थी. परी जैसी, बिल्कुल… वह कितनी महान अभिनेत्री थीं… वह मेरे अस्तित्व का हिस्सा बन गई और मुझे कहना होगा कि आरके (स्टूडियो) जो है, उसमें नरगिस ने बहुत योगदान दिया है. बता दें कि राज कपूर और नरगिस ने 18 फिल्मों में एक साथ काम किया है.

एक्ट्रेस कभी नहीं बन सकती थी राज कपूर की पत्नी

उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि नरगिस से उनकी कभी शादी होने की कोई संभावना नहीं थी, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पूरे इंटरव्यू के दौरान कभी भी उनका नाम लेकर उल्लेख नहीं किया, बल्कि उन्हें ‘अभिनेत्री’ के रूप में संदर्भित किया. उन्होंने कहा, ”शुरूआत से ही, मैंने एक रेखा खींची और यह बिल्कुल सीधा सा सच है कि मेरी पत्नी मेरी अभिनेत्री नहीं है, और मेरी अभिनेत्री मेरी पत्नी नहीं है. मेरी पत्नी से मेरा मतलब मेरे बच्चों की मां से है. कृष्णा मेरे बच्चों की मां थीं. जबकि और मेरी रियल लाइफ एक्ट्रेस थीं”. उन्होंने आगे कहा, “न तो मैंने कभी अपनी पत्नी को अभिनेत्री बनाने की कोशिश की, न ही अपनी अभिनेत्री को अपनी पत्नी बनाने की और यह एक बड़ी सीख है, जिसने मेरी लाइफ में संतुलन बनाया…

Also Read: 72 Hoorain को लेकर चल रहे विवाद पर अशोक पंडित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- तो धर्म बीच में कैसे…
नरगिस को लेकर ऋषि कपूर ने कही थी ये बात

ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी खुल्लम खुल्ला में अपने पिता के अफेयर्स पर बात की थी. उन्होंने अपनी मां के साथ घर छोड़ने और एक होटल में रहने को याद किया क्योंकि वैजयंती माला के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने ‘अपनी मां को अलग करने’ का फैसला कर लिया था. एक्टर ने कहा था, ”मैं बहुत छोटा था, जब मेरे पिता का नरगिस जी के साथ अफेयर था और इसलिए मुझ पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा. मुझे यह भी याद नहीं है कि घर पर भी कुछ गड़बड़ हुई हो, लेकिन मुझे याद है कि जब पापा का नाम वैजयंतीमाला के साथ जुड़ा था. उस दौरान मैं अपनी मां के साथ मरीन ड्राइव पर नटराज होटल में गया था.”

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola