WhatsApp डेस्कटॉप पर फिर से आया व्यू वन्स फोटो और वीडियो फीचर, किन यूजर्स को मिलेगा सपोर्ट ?

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp डेस्कटॉप पर फिर से आया व्यू वन्स फोटो और वीडियो फीचर, किन यूजर्स को मिलेगा सपोर्ट ?

WhatsApp View Once Feature For Desktop Apps: व्हाट्सऐप एक बार फिर से डेस्कटॉप यूजर्स के लिए व्यू वन्स फोटो और वीडियो फीचर लेकर आ गया है. इस फीचर के आने के बाद अब डेस्कटॉप यूजर्स भी व्हाट्सऐप पर फोटोज और वीडियोज को व्यू वन्स फॉर्मेट में भेज सकेंगे.

विज्ञापन

WhatsApp View Once Feature For Desktop Apps: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप का इस्तेमाल आज के समय में शायद ही ऐसा कोई हो जो कि न करता हो. मीडिया की एक रिपोर्ट की माने तो मौजूदा समय में इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल 180 से ज्यादा देशों में किया जाने लगा है. व्हाट्सऐप पर मौजूद यूजर्स की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए कंपनी हर कुछ समय पर अपने प्लैटफॉर्म पर नये फीचर्स को जोड़ती रहती है. इन फीचर्स के बदौलत ही यूजर्स का इस ऐप को इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस बेहतर होता चला जाता है. यूजर्स के इसी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए अब कंपनी ने एक बार फिर से डेस्कटॉप यूजर्स के लिए डेस्कटॉप ऐप से फोटो और वीडियो के लिए व्यू वन्स फीचर को शुरू कर दिया है. जानकारी के लिए बता दें कंपनी ने इस फीचर को करीबन एक साल पहले अपने प्लैटफॉर्म से हटा दिया था. कंपनी ने यूजर्स के प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इस फीचर को वेब और डेस्कटॉप से हटाया था. लेकिन पिछले कुछ हफ़्तों पहले कंपनी ने इस फीचर को दोबारा प्लेटफार्म से जोड़ने का फैसला लिया। ऐसे में अगर आप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल डेस्कटॉप पर करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको इस फीचर के बारे में डीटेल से बताने वाले हैं.

क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

व्हाट्सऐप के फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ऐप के वेब और डेस्कटॉप वर्जन पर फोटो और वीडियो के लिए व्यू वन्स फीचर को रोल आउट कर रहा है. रिपोर्ट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में, मीडिया के लिए “व्यू वन्स” ऑप्शन सेट करने का बटन व्हाट्सएप फॉर विंडोज प्लेटफॉर्म पर ड्राइंग एडिटर में कैप्शन बार के अंदर देखा जाता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी Windows, मैकMacOs और iPad जैसे लिंक किए गए डिवाइसेज के लिए इस “व्यू वन्स” फ़ोटो और वीडियो ऑप्शन को इनेबलकर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक ऐप इस फीचर को व्हाट्सएप वेब प्लेटफॉर्म पर भी बढ़ा रहा है. सामने आयी जानकारी के अनुसार यह फीचर अब कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए शुरू की जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार इसे पिछले कुछ हफ्तों में कुछ यूजर्स के लिए पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका है. लेकिन, अगर आपको अभी तक अपने किसी भी डेस्कटॉप या वेब ऐप पर यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो जल्द ही इस फीचर के आप तक आने की संभावना है. बस ध्यान में रखें कि आपने इस ऐप का लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करके रखा हो.

Also Read: सिम बेचने और खरीदने पर सख्त हुआ कानून, 1 दिसंबर से लागू होंगे नये नियम
यूजर्स को जल्द मिलेगा एक और नया फीचर

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सऐप जल्द ही एक नया वॉइस चैट फीचर को भी लेकर आने की तैयारी में हैं. इस फीचर के आने के बाद आप व्हाट्सऐप पर किसी भी यूजर से वॉइस चैट के जरिये लाइव बात कर सकेंगे. इसके साथ ही वे ग्रुप पर मैसेजेस भी सेंड कर सकते हैं. जैसे ही आप वॉइस चैट की शुरुआत करेंगे ग्रुप मेंबर्स के पास एक पुश नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा जिसके बाद वे इस कॉल से जुड़ सकेंगे.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola