ePaper

WhatsApp: अब कुछ ऐसा दिखेगा व्हाट्सऐप स्टेटस, यूजर्स फील करेंगे नया एक्सपीरियंस!

Updated at : 11 Dec 2023 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp: अब कुछ ऐसा दिखेगा व्हाट्सऐप स्टेटस, यूजर्स फील करेंगे नया एक्सपीरियंस!

WhatsApp New Feature: आने वाले कुछ ही समय में व्हाट्सऐप यूजर्स को एक नया फीचर मिलने वाला है. फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट के फेज में है और जल्द ही iOS और Android यूजर्स को अवेलेबल कराया जाने वाला है. चलिए जानते हैं आखिर यह फीचर है क्या और काम कैसे करता है.

विज्ञापन
undefined

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप का इस्तेमाल शायद ही कोई ऐसा हो जो कि न करता हो. मौजूदा समय में इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में किया जाता है. यूजर्स की संख्या इतनी ज्यादा होने की वजह से कंपनी हर कुछ समय पर नए फीचर्स को लेकर आती रहती है. इन फीचर्स की वजह से यूजर्स का इस ऐप को इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है. हाल ही में खबर आयी है कि यूजर्स के इसी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी एक नये फीचर को इंट्रोड्यूस करने की तैयारी में हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर यह फीचर है क्या और काम कैसे करता है.

undefined

आपकी जानकारी के लिए बता दें WhatsApp फ़िलहाल इस नये फीचर पर काम कर रही है. इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को स्टेटस टैब के अंदर किसी भी यूजर का स्टेटस देखने और उसपर रिप्लाई बार का ऑप्शन दिखाई देगा. मौजूदा समय में ऐसा उसी समय हो पाता है जब आप किसी यूजर का स्टेटस देखते हैं और उसपर रिप्लाई करने के लिए आपको नीचे दिखाई दे रहे एरो पर क्लिक करना होता है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो जल्द आपको रिप्लाई बार का ऑप्शन डिफ़ॉल्ट रूप से दिखाई देने लगेगा. इसका मतलब है कि स्टेटस पर रिप्लाई करने के लिए आपको कहीं भी क्लिक करने की जरुरत नहीं होगी. आप सीधे तौर पर प्लाई बार में मैसेज टाइप कर सामने वाले इंसान को रिप्लाई कर सकेंगे. इस बात की जानकारी WaBetaInfo ने दी है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल इस फीचर का अपडेट बीटा टेस्टर्स को दिया गया है. यह Android और iOs दोनों ही यूजर्स को दिया जाएगा. इस फीचर के आने के बाद यूजर्स का इस ऐप को इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस बेहतर हो जाएगा और केवल यहीं नहीं, यूजर्स को स्टेटस का रिप्लाई करने में भी काफी आसानी हो जाएगी. बता दें यह फीचर थीं इंस्टाग्राम के फीचर जैसा ही होगा जिसमें आपको स्टोरी के नीचे ही रिप्लाई का ऑप्शन डिफ़ॉल्ट रूप से देखने को मिल जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर के आने के बाद जब आप स्टेटस का स्क्रीनशॉट लेंगे तो रिप्लाई बार भी इसमें आपको दिखाई देगा. इसका मतलब है कि आने वाले समय में आप स्टेटस का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे.

undefined

व्हाट्सऐप पर आपको आने वाले कुछ ही समय के अंदर एक काफी कूल फीचर भी देखने को मिलने वाला है. इस फीचर का इस्तेमाल आप वीडियो कॉलिंग के दौरान कर सकेंगे. अक्सर कई बार ऐसा होता है कि आप वीडियो कॉल के जरिये मीटिंग अटेंड करते हैं लेकिन, यह काफी बोरिंग हो जाता है. यह फीचर ऐसे ही हालातों में काम में आएगी. इस फीचर की मदद से आप वीडियो कॉलिंग के दौरान म्युजिक का आनंद ले सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फीचर फिलहाल डेवेलपमेंट फेज पे है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola