पश्चिमी सिंहभूम : जंगल काटने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत 20 से अधिक पर मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Dec 2023 11:50 PM
जानकारी के मुताबिक जब्त की गयी बाइकों में बंदगांव, रनिया, तोरपा और गुमला के भी शामिल हैं. 16 बाइक गोइलकेरा के कैरम और आनंदपुर के कांडी के हैं. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इनकी गिरफ्तारी में जुट गयी है.
सारंडा के अंकुआ क्षेत्र में घुसपैठियों द्वारा अवैध रूप से जंगल काटकर गांव बसाने के मामले में वन विभाग ने जराइकेला थाना में कई लोगों पर मामला दर्ज कराया है. जानकारी के मुताबिक इस मामले में आनंदपुर थाना के कांडी गांव निवासी गोवाय मुंडा को मुख्य आरोपी बनाया गया है. वन विभाग और पुलिस की ओर पिछले गुरुवार को 19 बाइक जब्त किये गये थे. इन बाइक मालिकों समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
दूसरे जिले के लोग भी थे शामिल
जानकारी के मुताबिक जब्त की गयी बाइकों में बंदगांव, रनिया, तोरपा और गुमला के भी शामिल हैं. 16 बाइक गोइलकेरा के कैरम और आनंदपुर के कांडी के हैं. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इनकी गिरफ्तारी में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार 15 दिन पूर्व काफी संख्या में लोगों ने सारंडा के अंकुआ कंपार्टमेंट – 48 में घुसपैठ कर करीब 20 से 22 हेक्टेयर पेड़ों को काटकर वहां बसने की तैयारी में थे. पिछले गुरुवार को वन विभाग और जराइकेला थाना पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से सभी को जंगल से खदेड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










