West Bengal Tourist Destinations: रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत की याद दिलाता शांति निकेतन, जानें कब करें विजिट

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Aug 2023 2:48 PM

विज्ञापन

West Bengal Tourist Destinations, Shantiniketan Tour: रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 1901 में शांतिनिकेतन में एक छोटे-से स्कूल की स्थापना की थी. जो आज पूरे विश्व में एक नाम स्थापित किया है.1919 में उन्होंने कला के एक स्कूल 'कला भवन' की नींव रखी जो 1921 में स्थापित विश्वभारती विश्वविद्यालय का एक हिस्सा बन गया.

विज्ञापन

West Bengal Tourist Destinations, Shantiniketan Tour: शांतिनिकेतन – शिक्षा की इस नगरी का नाम सुनते ही नयनों के समक्ष रवींद्र नाथ ठाकुर की छवि प्रकट हो जाती है.बालपन से हमने रवींद्रनाथ ठाकुर एवं उनकी कर्म भूमि शांतिनिकेतन के विषय में सुना एवं पढ़ा था.रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 1901 में शांतिनिकेतन में एक छोटे-से स्कूल की स्थापना की थी. जो आज पूरे विश्व में एक नाम स्थापित किया है. 1919 में उन्होंने कला के एक स्कूल ‘कला भवन’ की नींव रखी जो 1921 में स्थापित विश्वभारती विश्वविद्यालय का एक हिस्सा बन गया.

कहां स्थित है शांतिनिकेतन

शांति निकेतन कोलकाता से लगभग 180 किमी. दूर बीरभूम जिले के बोलपुर में स्थित है.शांतिनिकेतन की स्थापना देवेन्द्रनाथ ठाकुर ने की थी.बाद में ये जगह उनके बेटे रविन्द्रनाथ टैगोार की वजह से मशहूर हो गई.रविन्द्रनाथ टैगोर ने पथ भवन की शुरूआत की.इस स्कूल में शुरू में 5 बच्चे पढ़ने आए.उन्होंने प्रकृति के बीच कक्षाओं को चलाने का अनोखा तरीका शुरू किया.

शांतिनिकेतन का इतिहास

शांतिनिकेतन का इतिहास यह 1862 का वह दिन था जब महान लेखक रबींद्रनाथ टैगोर के पिता महर्षि देबेंद्रनाथ टैगोर को एक शांत जगह मिली जहां वह शांति से ध्यान कर सकते थे. उन्होंने उस स्थान को शांति का स्थान मानते हुए उसका नाम शांतिनिकेतन रख दिया. बाद में लोग इसे एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में पहचानने लगे जहां बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना और ध्यान के लिए इकट्ठा होते थे और फिर 1863 में देबेंद्रनाथ टैगोर ने एक आश्रम की नींव भी रखी. 1901 में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने शांतिनिकेतन में ही एक स्कूल शुरू किया.

महान लेखक टैगोर के पास दुनिया के बारे में एक दृष्टिकोण था, उनका मानना था कि अस्तित्व में मनुष्य को प्रकृति के साथ पूर्ण सामंजस्य होना चाहिए और इसलिए उन्होंने एक स्कूल की नींव रखी. उन्होंने इसे “पाठ भवन” नाम दिया, जो केवल पांच छात्रों के साथ शुरू हुआ. चार दीवारों वाली कक्षा के विपरीत, इस स्कूल के उद्घाटन के साथ खुली हवा वाली कक्षा में पढ़ाई वास्तविकता बन गई. जब रवीन्द्रनाथ टैगोर को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, तो स्कूल को एक अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के रूप में विस्तार मिला, जिसका नाम विश्व भारती रखा गया. अब विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं, एक शांतिनिकेतन में और दूसरा श्रीनिकेतन में जो हस्तशिल्प के साथ-साथ ग्राम कल्याण, वयस्क शिक्षा, कृषि और कुटीर उद्योगों पर केंद्रित है.

शांतिनिकेतन के इन जगहों की करें सैर

टैगोर हाउस

शांति निकेतन में रविन्द्रनाथ टैगोर जिस जगह पर सबसे ज्यादा वक्त बिताते थे.उसे टैगोर हाउस के नाम से जाना जाता है.रविन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेन्द्रनाथ ने इस भवन को बनवाया था.बंगाल के आर्किटेक्चर में बनी ये बिल्डिंग वाकई खूबसूरत है.ये इमारत काफी बड़ी और इसमें कई कमरे भी हैं.इसी बड़े भवन में कई चित्र और पेंटिंग्स हैं.

कला भवन

शांति निकेतन की सबसे खास जगहों में से एक है, कला भवन.कला भवन को देखते ही आप समझ जाएंगे कि ये कल्चर और आर्ट से जुड़ी हुई है.इसी कला भवन में विश्व भारती शिक्षा संस्थान है.रविन्द्रनाथ टैगोर ने ही इसकी स्थापना की थी

विश्व भारती यूनिवर्सिटी

विश्व भारती यूनिवर्सिटी शांति निकेतन की सबसे खास जगहों में से एक है.यहाँ पर आपको आश्रम व्यवस्था देखने को मिलेगी.पेड़ के नीचे क्लास होती है और विद्यार्थी जमीन पर बैठते हैं.यहाँ पर पढ़ाई का कोर्स भी एकदम अलग होता है.प्रकृति से जुड़कर शिक्षा का महत्व यहाँ पर समझाया जाता है.शांति निकेतन में इसकी शुरूआत रविन्द्रनाथ टैगोर ने की थी.

रविन्द्र भारती म्यूजियम

अगर आपको रविन्द्रनाथ टैगोर और उनके साहित्य के बारे जानना है तो आपको रविन्द्र भारती म्यूजियम आना चाहिए.शांति निकेतन के इस संग्रहालय में रविन्द्रनाथ टैगोर की साहित्यिक और कला से लेकर सभी रचनाएं आपको मिल जाएंगी.

सोनाझुरी हाट

शांति निकेतन और बंगाली माहौल को देखना है तो आपको सोनाझुरी हाट देखना चाहिए.शांति निकेतन में पूरे हफ्ते में एक बार सोनाझुरी हाट लगती है.इस वीकल हाट में ग्रामीण इलाकों से आर्टिस्ट आते हैं और अपने हाथों से बनाए सामान को बेचते हैं.यहाँ की पेटिंग्स आपको बहुत पसंद आएंगी.इस हाट में संथाल जनजाति के लोग डांस और गाते हुए भी दिख जाएंगे.

कैसे पहुंचे शांति निकेतन

ट्रेन सेः शांति निकेतन जाने का सबसे आसान तरीका है, रेल मार्ग. सबसे निकटतम बोलपुर रेलवे स्टेशन है जो शांति निकेतन से सिर्फ 2 से 3 किमी. की दूरी पर है. बोलपुर जंक्शन कोलकाता के हावड़ा और सियालदाह रेलवे स्टेशन से अच्छी तरीके से कनेक्टेड है.

फ्लाइट सेः यदि आप फ्लाइट से शांति निकेतन आने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे नजदीकी कोलकाता का दमदम एयरपोर्ट है. एयरपोर्ट से शांति निकेतन लगभग 200 किमी. की दूरी पर है. आप बस से आराम से शांति निकेतन तक पहुँच सकते हैं.

वाया रोडः अगर आप सड़क मार्ग से शांति निकेतन जाने का सोच रहे हैं तो कोलकाता होते हुए आसानी से पहुँच सकते हैं. अगर आप बस से जा रहे हैं तो कोलकाता, दुर्गापुर और गुवाहटी जैसे शहरों से शांति निकेतन के लिए बसें आराम से मिल जाएंगी. अगर आपके पास खुद की गाड़ी है तब तो आपको कोई भी दिक्कत नहीं आएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola