पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से सीबीआई ने की लंबी पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2023 10:03 PM
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई के अधिकारियों ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. अभिषेक बनर्जी ने इस पूछताछ को समय की बर्बादी बताया.
कोलकाता: शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई के अधिकारियों ने शनिवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से लंबी पूछताछ की. बताया जा रहा है कि करीब 9 घंटे तक तृणमूल सांसद से पूछताछ की गयी है. इस पूछताछ को श्री बनर्जी ने समय की बर्बादी बताया.
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई के अधिकारियों ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. अभिषेक बनर्जी ने इस पूछताछ को समय की बर्बादी बताया. समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार टीएमसी सांसद ने कहा है कि ये पूछताछ सीबीआई के अधिकारियों और उनके लिए समय की बर्बादी रही. उन्होंने बताया कि क्यों उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.
Also Read: बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ‘कालीघाट के चाचा’ के आवास पर ईडी ने मारा छापा
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गुरुवार को अदालत के एक पुराने आदेश को वापस लेने का अनुरोध करने वाली तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी की याचिका खारिज कर दी थी. अदालत ने अपने पुराने आदेश में कहा था कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय शिक्षक भर्ती घोटाले में उनसे पूछताछ कर सकती है. कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था, जिसमें उन्होंने एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










