West Bengal Panagarh News: अपनी मां के श्राद्ध कर्म में आई पुत्री ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

West Bengal Panagarh News: अपनी मां के श्राद्ध कर्म में आयी मर्माहित पुत्री द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हृदयविदारक यह घटना पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना के साचरा ग्राम की है. इस घटना के बाद गांव और परिवार में दोहरा मातम पसर गया.
West Bengal Panagarh News: अपनी मां के श्राद्ध कर्म में आयी मर्माहत पुत्री द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हृदयविदारक यह घटना पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना के साचरा ग्राम की है. इस घटना के बाद गांव और परिवार में दोहरा मातम पसर गया. सूचना के बाद रविवार को पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस ने मृतक महिला का नाम काजल चौधुरी (66) बताया है. बताया जा रहा है कि काजल अविवाहित थी और वह कोलकाता गाड़िया इलाके में रहती थी. काजल अपनी मां के पारलौकिक श्राद्ध कर्म हेतु कोलकाता से शुक्रवार को गांव में आई थी. शनिवार रात खाने पीने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की तरह काजल भी दो मंजिला पर मौजूद अपने कमरे में सोने चली गयी थी. आज सुबह काजल का फंखे से झूलता मृत देह परिवार के लोगों ने देख पुलिस को सूचना दी.
पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर काजल को स्थानीय अस्पताल ले गयी. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार सूत्रों के अनुसार काजल का अपनी मां से काफी लगाव था. मां के परलोक गमन के कारण काजल काफी अवसाद में थी. रविवार को काजल का फांसी से झूलता मृत देह मां के श्राद्ध कर्म के दिन उद्धार होने से परिवार में दोहरा मातम पसर गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि काजल की हत्या कर उसके मृत देह को झूला तो नहीं दिया गया.
रिपोर्ट- मुकेश तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




