बीरभूम में मतदान से 24 घंटे पहले बीजेपी नेता के घर से बम बरामद, हड़कंप

Bengal Chunav 2021 Latest News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मतदान से 24 घंटे पहले बम बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि यह बम बरामदगी बीजेपी के एक नेता के घर से हुई है, जिसके बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है. वहीं बम मिलने के बाद पुलिस औय सेंट्रल फोर्स की टीम अलर्टहो गई है.
Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मतदान से 24 घंटे पहले बम बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि यह बम बरामदगी बीजेपी के एक नेता के घर से हुई है, जिसके बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है. वहीं बम मिलने के बाद पुलिस औय सेंट्रल फोर्स की टीम अलर्टहो गई है.
टीवी 9 बांग्ला की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मयूरेश्वर में एक बीजेपी नेता के घर से प्लास्टिक से भरा बम बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस की टीम ने बम स्कॉयड दस्ते को बुलाकर बम डिफ्यूज की है. बम मिलने से इलाके के लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है.
224 कंपनी की तैनाती- बीरभूम में शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है. आयोग ने बीरभूम में सबसे अधिक सेंट्रल फोर्स के 226 कंपनियों की तैनाती की है, जबकि मुर्शिदाबाद में 212, मालदा में 110 और कोलकाता में 95 कंपनियों की तैनाती हुई है.
बीरभूम में 11 सीटों पर चुनाव- आठवें चरण में बीरभूम जिले के 11 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. साल 2016 के चुनाव परिणाम में जिले के 11 में से 9 सीटों पर टीएमसी की जीत हुई थी, वहीं एक सीट और एक लेफ्ट के खाते में गई थी. इस बार यहां मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच है.
Also Read: उत्तर दिनाजपुर में BJP कार्यकर्ता के घर के पास मिली बम से भरी बोरी, TMC पर लगाया आरोप
Posted by : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




