Weekend OTT Releases: ये 5 बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्में जो आपका वीकेंड बना देंगी शानदार, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Weekend OTT Releases: ये 5 बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्में जो आपका वीकेंड बना देंगी शानदार, देखें लिस्ट

अली अब्बास जफ़र द्वारा निर्देशित “ब्लडी डैडी” जियो सिनेमा पर 9 तारीख से स्ट्रीम होना शुरू हो गया है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर कफी बज है. शाहिद कपूर की यह फिल्म एक एनसीबी अधिकारी के बारे में है.

विज्ञापन

Weekend OTT Releases: जून 2023 के पहले सप्ताह में मनोरंजन के एक रोमांचक सप्ताहांत के लिए तैयार हो जाइए. नेटफ्लिक्स और डिज़्नी+हॉटस्टार से लेकर प्राइम वीडियो, एमएक्स प्लेयर पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और मूवी रिलीज हो रही है. इसमें आपको सस्पेंस, हंसी-मजाक वाली कॉमेडी, ड्रामा, रोमांच सब मिलेगा. चलिए आप इस वीकेंड क्या-क्या देख सकते है.

Bloody Daddy- Jio Cinema

अली अब्बास जफ़र द्वारा निर्देशित “ब्लडी डैडी” जियो सिनेमा पर 9 तारीख से स्ट्रीम होना शुरू हो गया है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर कफी बज है. शाहिद कपूर की यह फिल्म एक एनसीबी अधिकारी के बारे में है जो अपने बेटे को एक क���ख्यात ड्रग तस्कर के चंगुल से छुड़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. सस्पेंस और एक्शन से भरी एक रोमांचक सवारी के लिए खुद को तैयार करें.

Avatar: The Way of Water- Disney+Hotstar

जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित और 7 जून को रिलीज होने वाली “अवतार: द वे ऑफ वॉटर” डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. दर्शकों को पंडोरा की मनोरम दुनिया में वापस ले जाया जाएगा. यह बहुप्रतीक्षित फिल्म प्रशंसकों को एक शानदार और मंत्रमुग्ध कर देने वाले सिनेमाई अनुभव से रूबरू कराने का वादा करती है.

Indian Summers Season 2- MX Player

‘इंडियन समर सीज़न 2’, 7 जून, 2023 से हिंदी में एमएक्स प्लेयर पर विशेष रूप से स्ट्रीम हो रहा है. सीजन 1 के तीन साल बाद सेट यह 10-एपिसोड वाला सीरीज इस बार काफी खास है.

UP 65- Jio Cinema

निखिल सचान के उपन्यास पर आधारित सीरीज यूपी 65, 8 जून से प्रीमियर हो रहा है. दोस्ती, रोमांस और छात्र जीवन के रोलरकोस्टर से भरपूर ये सीरीज आपको पसन्द आएगी.

https://www.youtube.com/watch?v=OICKVUngYlo

Never Have I Ever Season 4- Netflix

“नेवर हैव आई एवर सीजन 4” दर्शकों के पसंदीदा सीरीज में से एक है. इसका सीजन 4, 8 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. मिंडी कलिंग द्वारा निर्मित, इसकी कहानी देवी विश्वकुमार और उसके करीबी दोस्तों के आस-पास घूमती है. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग करने वाले इस मस्ट-वॉच सीरीज के फिनाले को देखना न भूलें.

Also Read: अजय देवगन ने रिजेक्ट की ये 5 फिल्में, जो बाद में बनीं ब्लॉकबस्टर, लिस्ट में शाहरुख-रणवीर सिंह की मूवी भी शामिल

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola