ePaper

Bengal Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवात, दुर्गापूजा के दौरान सप्तमी से बारिश की संभावना

Updated at : 17 Oct 2023 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवात, दुर्गापूजा के दौरान सप्तमी से बारिश की संभावना

निम्न दबाव के प्रभाव से नवमी और दशमी को तटीय और आस-पास के जिलों में बारिश होने की संभावना है. अगले सप्ताह सोमवार और मंगलवार यानि नवमी और दशमी को बारिश होने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कुछ दिन पहले ही अलीपुर मौसम विभाग ने अच्छी खबर की घोषणा की थी. दुर्गापूजा (Durga Puja) में ष्ष्टी से अष्टमी तक मौसम सुहावना रहेगा. लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है. दुर्गा पूजा 2023 के दौरान बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना रहा है, इसके चलते पूजा के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार नवमीव दशमी को तटीय और आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है. अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन सकता है. मध्य बंगाल की खाड़ी में बना यह चक्रवात धीरे-धीरे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा. चक्रवात के ओडिशा तट की ओर बढ़ने की संभावना है.


नवमी व दशमी को बारिश की संभावना

इस निम्न दबाव के प्रभाव से नवमी और दशमी को तटीय और आस-पास के जिलों में बारिश होने की संभावना है. अगले सप्ताह सोमवार और मंगलवार यानि नवमी और दशमी को बारिश होने की संभावना जताई गई है. कलकत्ता, हावड़ा, हुगली, 24 परगना, मेदिनीपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है.

Also Read: WB News: सीएम ममता बनर्जी के करीबी मंत्री फिरहाद हकीम के घर सीबीआई की छापेमारी, जानें क्या है मामला
उत्तर बंगाल में बारिश की संभावना

उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूच बिहार, जलपाईगुड़ी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. अगले 48 घंटों के बाद उत्तर बंगाल में बारिश की मात्रा काफी कम हो जायेगी. उसके बाद केवल दार्जिलिंग कालिम्पोंग में हल्की बारिश जारी रहेगी. धीरे-धीरे जलवाष्प की मात्रा कम हो जायेगी. पहाड़ी इलाकों को छोड़कर उत्तर बंगाल में बुधवार से गुरुवार तक मौसम शुष्क रहेगा.

Also Read: Bengal Weather Forecast : बंगाल के सिर्फ इन 6 जिलों में जारी रहेगी बारिश, पूजा से पहले जानें मौसम की खबर
दक्षिण बंगाल में आसमान रहेगा साफ

दक्षिण बंगाल में फिलहाल बादल रहित साफ आसमान रहेगा. कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. हवा में जलवाष्प की मात्रा धीरे-धीरे कम हो रही है. बारिश की संभावना कम है. मौसम बदलना शुरू हो जाएगा. गुरुवार से तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है.

Also Read: WB News: सीएम ममता बनर्जी के करीबी मंत्री फिरहाद हकीम के घर सीबीआई की छापेमारी, जानें क्या है मामला
कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

कोलकाता में बादल रहित साफ आसमान रहेगा. उमस के कारण थोड़ी परेशानी होगी. हवा में जलवाष्प की मात्रा धीरे-धीरे कम हो जायेगी. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. गुरुवार के बाद मौसम थोड़ा और बदलेगा. दिन और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी. कोलकाता में आज न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है. सोमवार दोपहर को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वायु में जलवाष्प की मात्रा 47 से 93 प्रतिशत दर्ज किया गया है.

Also Read: ममता ने बार्सिलोना में किया दावा : देश का अगला औद्योगिक गंतव्य होगा बंगाल, पूरे विश्व के लिए बनेगा गेमचेंजर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola