ePaper

बंगाल सफारी पार्क में बर्फ से खेलते भालू को देखिए...

Updated at : 05 Aug 2020 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल सफारी पार्क में बर्फ से खेलते भालू को देखिए...

सिलीगुड़ी : बंगाल सफारी पार्क सिलीगुड़ी में गर्मी से परेशान भालू ने बुधवार को बर्फ की सिल्ली के साथ खूब खेला. बड़े आराम से कभी यह सिल्ली पर बैठ जाता, तो कभी उस पर सिर रखकर सो जाता. भालू अपनी सुविधा के हिसाब से पिघले हुए बर्फ के पानी से अपने शरीर को ठंडा करता दिख रहा है. कभी वह बर्फ की सिल्ली से खेलता है, तो कभी उसे खाने की कोशिश करता है.

Also Read: पश्चिम बंगाल : पटना के रहने वाले 36 साल के हार्ट सर्जन डॉ नीतीश कुमार की Covid19 से कोलकाता में मौत

पार्क के भीतर एक छोटा तालाब भी है. इस तालाब में हाथियों को स्नान कराने की व्यवस्था की गयी है. साथ ही कुछ अन्य जानवरों को मशीन के माध्यम से प्रत्येक दिन दो से तीन बार स्नान कराया जाता है. बंगाल सफारी पार्क को लॉकडाउन की वजह से फिलहाल बंद रखा गया है.
धर्मदेव राय, डायरेक्टर, बंगाल सफारी पार्क

सिलीगुड़ी में पिछले 2 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. इसलिए सफारी पार्क के जानवर बेहद परेशान हैं. गर्मी से उबल रहे हैं. मौसम को देखते हुए पार्क प्रबंधन ने जानवरों को स्नान कराने की व्यवस्था भी की है. जब भी गर्मी ज्यादा पड़ती है, यहां बेजुबान जानवरों के लिए ऐसे इंतजाम किये जाते हैं. कुछ जानवरों के लिए बर्फ की सिल्ली मंगायी जाती है, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके.

Also Read: सामाजिक बहिष्कार के डर से दूसरों के डॉक्टरी पर्चे के आधार पर कर रहे इलाज, बढ़ रहा कोविड-19 संकट

इस संबंध में बंगाल सफारी पार्क के डायरेक्टर धर्मदेव राय ने बताया कि पार्क के भीतर एक छोटा तालाब भी है. इस तालाब में हाथियों को स्नान कराने की व्यवस्था की गयी है. साथ ही कुछ अन्य जानवरों को मशीन के माध्यम से प्रत्येक दिन दो से तीन बार स्नान कराया जाता है. बंगाल सफारी पार्क को लॉकडाउन की वजह से फिलहाल बंद रखा गया है.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola