Watch: ‘जॉनी-जॉनी येस पापा’ कविता में जब लगा शास्त्रीय संगीत का तड़का, Viral Video देख माथा पीट लेंगे आप

Updated:
विज्ञापन
Watch: ‘जॉनी-जॉनी येस पापा’ कविता में जब लगा शास्त्रीय संगीत का तड़का, Viral Video देख माथा पीट लेंगे आप

Johnny Johnny Yes Papa Classical Rendition – ‘जॉनी-जॉनी येस पापा’ कविता का यह देसी वर्जन है, जिसे भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुरों पर पिरोने की कोशिश की गई है. अब यह कोशिश कितनी कामयाब हुई है, यह तो बाद की बात है लेकिन इसका जो वीडियो है वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Johnny Johnny Yes Papa Poem Indian Classical Version : सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. कोई भी कंटेंट अगर थोड़ा भी अजूबा या अनूठा हो, तो लोग इसे हाथोंहाथ ले ही लेते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो पॉपुलर नर्सरी राइम ‘जॉनी-जॉनी येस पापा’ का है. संभव है कि आपने भी बच्चों की यह कविता जरूर सुनी होगी. लेकिन जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह इसी कविता की पैरोडी कर बनाया गया है. शब्द तो वही हैं, लेकिन इसे गाने का अंदाज कुछ ऐसा है कि आप अपना माथा पीट लेंगे. ‘जॉनी-जॉनी येस पापा’ कविता का यह देसी वर्जन है, जिसे भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुरों पर पिरोने की कोशिश की गई है. अब यह कोशिश कितनी कामयाब हुई है, यह तो बाद की बात है लेकिन इसका जो वीडियो है वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग ‘जॉनी-जॉनी येस पापा’ कविता काे क्लासिकल अंदाज में हारमोनियम और तबले के साथ जुगलबंदी पर गा रहे हैं. वीडियो को अशोक कुमार नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- जॉनी-जॉनी येस पापा का क्लासिकल rendition सुनिए, क्या अद्भुत रागदारी है कमाल!

Also Read: Fact Check : रामलला की वायरल हुई पहली तस्वीर का क्या है सच? मुख्य पुजारी ने उठाया पर्दा

हारमोनियम और तबले पर जॉनी-जॉनी येस पापा

वायरल हो रहे इस वीडियो में जॉनी-जॉनी येस पापा कविता जब आप सुनेंगे, तो आपको ऐसा लगेगा कि आप शास्त्रीय संगीत सुन रहे हैं. वीडियो में एक व्यक्ति गा रहा है और पीछे से उसका साथ दे रहे हैं हारमोनियम और तबला बजा रहे लोग. इस वीडियो पर यूजर्स एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. शैवाल मित्रा नाम के एक यूजर ने लिखा है कि यह रचनात्मक प्रयास ही नहीं, अत्यंत सुंदर प्रस्तुति भी है. वहीं, नंदन शर्मा का कहना है कि इन्हीं सब के कारण अंग्रेज देश छोड़ के भाग गये. लेकिन गाना मस्त है.

Also Read: Tech Tips : पर्सनल फोटो वायरल हो तो ऐसे करें डिलीट, जान लीजिए तरीका
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola