जब वहीदा रहमान की ट्रेन पर फैंस ने शुरू कर दिया था पथराव... गुस्से से लाल हो गए थे राज कपूर, जानें ये किस्सा
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Feb 2023 10:37 PM
वहीदा रहमान ने अरबाज खान के शो द इनविंसिबल्स के लेटेस्ट एपिसोड में, राज कपूर से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि तीसरी कसम की शूटिंग से लौटते समय राज कपूर फैंस के जिद्द से इतने ज्यादा गुस्से में हो गए थे कि हम बुरी तरह डर गए थे.
बॉलीवुड लीजेंड एक्ट्रेस वहीदा रहमान की एक्टिंग के सभी कायल हैं. अपने दौर में वह टॉप अभिनेत्रियों में से एक थी. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है. हाल ही में वह अरबाज खान के चैट शो द इनविंसिबल्स में पहुंची. यहां वहीदा ने खुलासा किया कि कैसे जब वो और राज कपूर मध्य प्रदेश के एक कस्बे में अपनी फिल्म तीसरी कसम की शूटिंग कर रहे थे. उस दौरान फैंस ने मुंबई लौटते समय उनकी ट्रेन पर हमला करना शुरू कर दिया था. इश वाक्ये से राज कपूर टमाटर की तरह लाल हो गए थे.
राज कपूर के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, अरबाज ने वहीदा रहमान से उन प्रशंसकों के साथ हुई घटना के बारे में सवाल किया जो छात्र थे. 85 वर्षीय अभिनेत्री ने इसे ‘खतरनाक’ बताते हुए कहा, ‘वो शहर में बहुत सारे कॉलेज थे, जिस दिन हम जा रहे थे, ट्रेन से ही जाना आना था उस वक्त, एक डिब्बे में राज जी और उनके दोस्त, एक मैं, मेरी बहन थी. गाड़ी शुरू हुई फिर रुक गई. परदा खोल के हम झांक रहे थे, तो बहुत सारे पब्लिक जमा हो गई थी. वहां मौजूद एक लड़के ने कहा, ‘सर, हम आपको देखना चाहते हैं, आपके लोगों ने हमें मिलने नहीं दिया, बहुत तंग किया. अभी हम आपसे मिलना चाहते हैं.
हालांकि बाद में राज कपूर प्रशंसकों से मिले, उन्हें नमस्ते के साथ अभिवादन किया और हाथ भी मिलाया, जब उन्होंने वहीदा रहमान से मिलने की मांग की तो उन्होंने इनकार कर दिया. हालांकि मैंने उस वक्त राज कपूर को कहा था, कि मिल कर आती हूं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. उन्होंने कहा, ‘नहीं, यह सुरक्षित नहीं है…अगर खिच कर लेकर चले गए तो क्या होगा’. तब मैंने कहा ‘ऐसे कैसे खिच के कर चले जाएंगे’. उन लड़कों को इतना गुस्सा आया कि वो पत्थर फेंकने लगे. इस वाक्ये के बाद राज कपूर गुस्से से टमाटर की तरह लाल हो गए, जिसके बाद उनके दोस्तों ने मुझे कहा कि राज को अपने साथ रखिये. हम उस वक्त डर गए, क्योंकि राज गोरे थे और लाल हो गए थे, तो लगा कि इनका हार्ट फेल न हो जाए.
वरिष्ठ अभिनेत्री ने आगे कहा कि यह राज कपूर का दोस्त था, जिसने अपनी रिवॉल्वर से हवा में फायरिंग करके स्थिति को नियंत्रित किया. फिल्म की टीम भी यह जानकर हैरान रह गई कि गुस्साए छात्रों ने न केवल ट्रेन में उनके डिब्बे बल्कि पूरी ट्रेन को क्षतिग्रस्त कर दिया. बता दें कि तीसरी कसम बासु भट्टाचार्य द्वारा निर्देशित और गीतकार शैलेंद्र द्वारा निर्मित थी. यह फिल्म फणीश्वरनाथ रेणु की मारे गए गुलफाम पर आधारित थी और राज और वहीदा की एक साथ पहली फिल्म थी. जबकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज करने में विफल रही, हालांकि इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










