ePaper

Aligarh Panchayat Election: पंचायत उपचुनाव में जमकर हुआ मतदान, अब हो रहा मतगणना का बेसब्री से इंतजार

Updated at : 20 Dec 2021 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
Aligarh Panchayat Election: पंचायत उपचुनाव में जमकर हुआ मतदान, अब हो रहा मतगणना का बेसब्री से इंतजार

2 ग्राम प्रधान और 91 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 98 महिला-पुरुषों ने पर्चे भरे. इनमें से 77 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुनना तय था.

विज्ञापन

Aligarh News: पंचायत उपचुनाव के अंतर्गत दो ग्राम प्रधान और सात ग्राम पंचायत सदस्य के लिए वोटिंग हुई. इन 9 सीट के लिए जमकर मतदान हुआ. वोटों की गिनती मंगलवार को यानी 21 दिसंबर को होगी.

दो प्रधान, 7 ग्राम पंचायत सदस्य की जंग

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने ‘प्रभात खबर’ को बताया कि पंचायत उपचुनाव में 2 ग्राम प्रधान व 7 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 4 केंद्रों पर 6 मतदान स्थलों पर प्रातः 8 से सांय 5 बजे तक मतदान हुआ. इसमें मतदाताओं ने जमकर मतदान किया. मतदान का प्रतिशत 69 से 89 प्रतिशत तक रहा. मतगणना कल 21 दिसंबर को रात है 8:00 बजे से होगी.

कहां, कितना हुआ मतदान

  • अकराबाद विकास खंड के कठैरा में ग्राम प्रधान के लिए 69.55 प्रतिशत मतदान

  • लोधा विकास खंड के भगवानपुर में ग्राम प्रधान के लिए 80.50 प्रतिशत मतदान

  • टप्पल विकासखंड के नगला कला में ग्राम प्रधान के लिए 89 प्रतिशत मतदान

इन सीट पर हो रहा उपचुनाव

अलीगढ़ के अकराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत कठैरा और लोधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगवानपुर में प्रधान के पद लंबे समय से खाली पड़े थे. दो बार उपचुनावों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दिलचस्पी न दिखाने के कारण अकराबाद में 9 वार्ड, अतरौली में 24, इगलास में आठ, गोंडा में 8, खैर में 2, गंगीरी में 11, टप्पल में 11, चंडौस में 1, जवां में 1, धनीपुर में 12, बिजौली में 5 और लोधा ब्लॉक में 7 सीट रिक्त थीं.

इतने लोगों ने भरे थे पर्चे

2 ग्राम प्रधान और 91 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 98 महिला-पुरुषों ने पर्चे भरे. इनमें से 77 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुनना तय था. 7 पंचायत सदस्य के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ था. 2 ग्राम प्रधान और 7 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होना था.

Also Read: यूपी चुनाव से पहले ‘गांव की सरकार’ बनाने की तैयारी, बरेली में पंचायत इलेक्शन का हुआ ऐलान

रिपोर्ट : चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola