ePaper

Vivah Shubh Muhurat 2022: अगले वर्ष कब-कब है विवाह के शुभ मुूहूर्त, जानिए कब-कब है विवाह के शुभ मुहूर्त

Updated at : 09 Dec 2021 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
Vivah Shubh Muhurat 2022:  अगले वर्ष कब-कब है विवाह के शुभ मुूहूर्त, जानिए कब-कब है विवाह के शुभ मुहूर्त

Shadi Shubh Muhurat 2022: हिंदू धर्म में शादियों के लिए शुभ मुहूर्त को बहुत अहमियत दी जाती है. जानें अप्रैल 2022 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं.

विज्ञापन

Shadi Shubh Muhurat 2022: नए साल 2022 में शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है. पिछले दो सालों की बात करें तो कोरोना महामारी की वजह से शादियों का सीजन फीका चल रहा था, लेकिन अब कुछ राहत मिलते ही फिर से बैंड-बाजा और बारात का शोर सुनाई देने लगा है. बिना शुभ मुहूर्त के विवाह कार्यक्रम नहीं किए जा सकते हैं. वर्ष में कई मौके आते हैं जब विवाह के कई शुभ मुहूर्त होते हैं वहीं कुछ महीनों तक विवाह के मुहू्र्त ही नहीं होते हैं.

2021 में शादियों के बहुत ज्यादा मुहुर्त (Vivah Shubh Muhurat 2022) नहीं थे. लेकिन नए साल यानी कि 2022 की बात करें, तो इसमें विवाह के शुभ मुहूर्त की भरमार है. आइए जानते हैं साल 2022 के सभी 12 महीनों में कब-कब विवाह के शुभ मुहूर्त के योग हैं.

जनवरी 2022 : इस माह में 22, 23, 24 और 25 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.

फरवरी 2022: फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख के शुभ मुहूर्त हैं.

मार्च 2022: मार्च में केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं. इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.

अप्रैल 2022: इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.

मई 2022: मई में अक्षय तृतीया 2 और 3 के अलावा 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.

जून 2022: जून में शादी 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.

जुलाई 2022: जुलाई में 4, 6, 7, 8 और 9 तारीख को शुभ मुहूर्त है.

नवंबर 2022: इस माह में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त हैं.

दिसंबर 2022: साल के अंतिम महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे.

इन 3 महीनों में नहीं होगी शादी

नए साल 2022 में तीन महीने अगस्‍त, सितंबर और अक्‍टूबर में चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त (Vivah Shubh Muhurat 2022) नहीं रहेगा. इसके अलावा पूरे साल शादियों के शुभ मुहूर्त की झड़ी लगी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola