Highest Hill Stations In India: घूमने के लिए बेस्ट हैं ये सबसे ऊंची 5 जगह, जानें कैसे करें ट्रैवल

Updated:
विज्ञापन
Highest Hill Stations In India: घूमने के लिए बेस्ट हैं ये सबसे ऊंची 5 जगह, जानें कैसे करें ट्रैवल

Highest Hill Stations In India:भारत में कुछ ऐसे हिल स्टेशन भी हैं,जिन्हें सबसे ऊंचे हिल स्टेशनों में भी गिना जाता है.कभी आप ऊंचाई वाले हिल स्टेशन गए होंगे,वहां आपने बादलों को तो काफी करीब से देखा होगा?अगर नहीं तो आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे हिल स्टेशन बताने वाले हैं,जहां बादल सिर के ऊपर ही रहते हैं.

विज्ञापन
कोडाइकनाल
undefined

पिलर रॉक, गुना गुफा और कुरिंजी मंदिर जैसे टूरिस्ट स्पॉट यहां के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक हैं. कोडाइकनाल भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में आता है. तमिलनाडु में गुंडार और परप्पर घाटियों के बीच स्थित ये जगह बादलों को बेहद करीब से देखने के लिए मस्त जगह मानी जाती है.

undefined

​मनाली

मनाली सबसे ऊंचे हिल स्टेशनों में से एक है जो देखने में वाकई में बेहद सुंदर है और हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी घाटी के बीचों बीच स्थित है. समुद्र तल से 2,050 मीटर ऊपर स्थित, मनाली का समां सालभर घूमने लायक रहता है. मानसून के मौसम में यहां लोगों को सावधानी पूर्वक घूमने की हिदायत दी जाती है, बाकी ये जगह पूरे साल घूमने के लिए मस्त है.

undefined

नंदी हिल्स

अगर आप प्रदूषित शहरों से दूर जाना चाहते हैं, तो नंदी हिल्स आपके लिए एक बढ़िया जगह है. इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर आपको ना केवल पक्षी देखने का मौका मिलेगा बल्कि हाइकिंग का भी पूरा मजा उठा सकेंगे. बादलों की चादर से ढकी शानदार पहाड़ियों का पूरा मजा नंदी हिल्स पर देखने को मिल जाएगा.

undefined

मसूरी

मसूरी, देहरादून, उत्तराखंड में गढ़वाल हिमालय श्रृंखला की तलहटी में समुद्र तल से 2,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इसे ‘पहाड़ियों की रानी’ भी कहा जाता है, यह दून घाटी और हिमालय के कुछ मजेदार नजारे भी पेश करता है. मसूरी में देखने लायक कुछ आकर्षणों में ब्रिटिश लोगों के पूर्व घर शामिल हैं. केम्प्टी फॉल्स, क्लाउड्स एंड और सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस यहां की कुछ देखने लायक जगहों में आते हैं.

undefined

नैनीताल हिल स्टेशन

झीलों का ये शहर छोटी सैर के लिए सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है, आप यहां अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ वीकेंड प्लानिंग कर सकते हैं. यहां आकर आप एक्टिविटीज का पूरा मजा उठा सकते हैं. यहां की पहाड़ियां भी बादलों से घिरी रहती हैं, और हरी-भरी हरियाली नैनीताल को रोशन कर देती हैं.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola