ऑनलाइन गेम खेल रही 16 साल की लड़की के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, बिना छुए आखिर कैसे संभव है यह ?

Updated:
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम खेल रही 16 साल की लड़की के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, बिना छुए आखिर कैसे संभव है यह ?

Virtual Assault of 16 Year Old Girl – मेटावर्स में एक वर्चुअल रियलिटी गेम में ब्रिटेन की एक लड़की पर यौन हमला किया गया था. घटना में अनजान लोगों के एक समूह ने 16 साल की किशोरी के साथ वर्चुअल रियलिटी वीडियो गेम में सामूहिक दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

16 Year Girl Virtually Assaulted During Online Gaming : हमारे आस-पास, देश-दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है. हाल ही में ब्रिटेन में 16 साल की एक लड़की के साथ वर्चुअल सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. ब्रिटिश पुलिस मामले की जांच कर रही है. ब्रिटेन में इस तरह का यह पहला मामला दर्ज किया गया है.

कहां सुरक्षित हैं महिलाएं?

वर्चुअल वर्ल्‍ड में दुष्कर्म की घटनाओं के बाद अब ऐसे सवाल उठना ज्‍यादा लाजिमी हो गया है कि क्या कोई ऐसी जगह है, जहां लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित हैं? दुनियाभर में वर्चुअल वर्ल्‍ड में दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म और यौन हिंसा के मामले बढ़ने लगे हैं.

Also Read: JIO का New Year Gift : हर रोज 2.5 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग FREE… एक-दो दिन नहीं, हफ्तों तक

डिजिटल दुनिया, ऑनलाइन अवतार

मेटावर्स में एक वर्चुअल रियलिटी गेम में ब्रिटेन की एक लड़की पर यौन हमला किया गया था. आपको बता दें कि डिजिटल दुनिया में लोग वीआर हेडसेट का इस्‍तेमाल कर ऑनलाइन अवतार के जरिये बातचीत कर सकते हैं. घटना में अनजान लोगों के एक समूह ने 16 साल की किशोरी के साथ वर्चुअल रियलिटी वीडियो गेम में सामूहिक दुष्कर्म किया.

वर्चुअल रियलिटी वीडियो गेम्‍स का असर

पुलिस का कहना है कि लड़की को ठीक उसी तरह का मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक आघात हुआ है, जैसा वास्तविक दुनिया में दुष्कर्म का शिकार महिला को होता है. वर्चुअल रियलिटी वीडियो गेम्‍स में लोगों को ऐसा महसूस होता है, जैसे वे खुद उसका हिस्‍सा हैं. ऐसे में वीआर में होनेवाली घटनाओं का उनके दिमाग पर पूरा असर होता है.

Also Read: LPG Price : बिना सब्सिडी के भी गैस सिलेंडर पर मिलेगी भारी छूट, जानिए कैसे

ऑनलाइन अजनबियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म

ऑनलाइन मेटावर्स में 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने के बाद ब्रिटेन में पुलिस वर्चुअल रियलिटी गेम में कथित दुष्कर्म के पहले मामले की जांच कर रही है. द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि लड़की अपने अवतार यानी उसके डिजिटल चरित्र के बाद ऑनलाइन अजनबियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के बाद परेशान हो गई थी.

भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक आघात

रिपोर्ट के मुताबिक, जब किशोरी के साथ कथित तौर पर पुरुषों के एक समूह द्वारा दुष्कर्म किया गया, तो उसने एक इमर्सिव गेम में वर्चुअल रियलिटी हेडसेट पहना हुआ था. हालांकि उसे कोई शारीरिक चोट नहीं आयी, लेकिन जांच अधिकारियों ने कहा कि फिर भी उसे उतना ही भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक आघात झेलना पड़ा.

Also Read: WhatsApp Scam से रहें होशियार, ये तरीके आयेंगे आपके काम
Also Read: How To: वर्चुअल इंटरव्यू को कैसे करें क्रैक? काम आयेंगे ये टिप्स

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola