PHOTOS: अभ्यास छोड़ दिव्यांग फैन से यूं मिले विराट कोहली, 40 घंटे में तैयार की चीकू की तस्वीर

Updated:
विज्ञापन
PHOTOS: अभ्यास छोड़ दिव्यांग फैन से यूं मिले विराट कोहली, 40 घंटे में तैयार की चीकू की तस्वीर

क्रिकेट विश्व कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है. पांच अक्टूबर को टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने गत चैंपियन टीम इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया. मेजबान भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा.

विज्ञापन
undefined

क्रिकेट विश्व कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है. पांच अक्टूबर को टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने गत चैंपियन टीम इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया. मेजबान भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा.

undefined

दोनों टीमें मैच की तैयारी में जुट गयीं हैं. इस बीच विराट कोहली को लेकर एक खबर सामने आ रही है. एक दिव्यांग फैन ने उनकी तस्वीर बनाई है, जिसके बाद कोहली अपने जबरा फैन से मिलने के लिए खुद नहीं रोक पाये.

undefined

इस बीच बीसीसीआई ने फैंस के साथ एक बड़ा ही प्यारा वीडियो शेयर किया जिसमें विराट कोहली से साथ भारतीय टीम के कई खिलाड़ी एक दिव्यंग फैन के साथ फोटो खिचवाते दिख रहे हैं.

undefined

विराट कोहली के एक दिव्यांग फैन श्रीनिवास ने 40 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उनकी तस्वीर बनाई. श्रीनिवास ने बताया वो विराट कोहली के कवर ड्राइव के दीवाने हैं. इसी से प्रेरित होकर उन्होंने विराट की तस्वीर बनाने की सोची. उन्होंने बताया, वो 40 घंटे से अधिक समय की कड़ी मेहनत के बाद तस्वीर बनाने में कामयाब रहे.

undefined

चेन्नई के रहने वाले श्रीनिवास ने बताया, वो ग्राफिक डिजाइनिंग का छात्र हैं. उन्होंने बताया, मैं चेन्नई से हूं और टिकट लेने के लिए यहां आया था, लेकिन मैं विराट कोहली से मिल गया. वो मेरे पास आए और कहा कि इस तस्वीर पर वह अपने हस्ताक्षर करना चाहते हैं. मुझे लगा कि यह सपना है.

undefined

मैंने उनसे एक फोटो के लिए कहा और उन्होंने तुरंत एक फोटो खिंचाई. दिव्यांग फैन ने विराट की तारीफ करते हुए कहा, वह मैदान में भले ही आक्रामक हो सकते हैं, लेकिन मैदान के बाहर वह बहुत दयालु हैं और बहुत अच्छे इंसान हैं. उनकी कवर ड्राइव की वजह से मैं उनका फैन बना. उसी शॉट की वजह से मैंने यह स्केच बनाया. हम फैंस शायद टीम पर दबाव बढ़ाते हैं, लेकिन यह सिर्फ प्यार है. पूरी टीम को मेरा प्यार और विश्व कप के लिए शुभकामनाएं.

undefined

दिव्यांग फैन के साथ विराट कोहली की तस्वीर इस समय सोशल मीडिया में तेजी से शेयर हो रही है. जिसमें फैन्स लगातार कमेंट्स दे रहे हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola