Jharkhand : अधिसूचना जारी होने के कुछ देर बाद IPRD के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से हटाये गए विनय कुमार चौबे

Updated:
विज्ञापन

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की थी. मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे अगले आदेश तक सूचना एवं जनसंर्पक विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार दिया गया था लेकिन इसे शुक्रवार देर रात एक और अधिसूचना जारी कर वापस ले लिया गया.

विज्ञापन

Jharkhand : झारखंड सरकार की ओर से शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर तीन आईएएस अधिकारियों को अन्य विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की थी. मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे अगले आदेश तक सूचना एवं जनसंर्पक विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार दिया गया था लेकिन इसे शुक्रवार देर रात एक और अधिसूचना जारी कर वापस ले लिया गया.

विज्ञापन
undefined

अधिसूचना पर कोई टिप्पणी नहीं

राज्य सरकार ने आईएएस विनय कुमार चौबे को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार देने का फैसला वापस ले लिया है. IPRD के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार देने के बाद उनसे तुरंत वापस लेने पर सरकार या विभाग की ओर से कोई टिप्पणी सामने नहीं आयी है कि आखिरकार ऐसा क्यों किया गया.

वंदना दादेल गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार

बता दें कि जारी अधिसूचना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को अपने कार्यों के साथ मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार दिया गया. वहीं, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल अपने कार्यों के साथ गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था. इसके अलावा मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे अगले आदेश तक सूचना एवं जनसंर्पक विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर रहने की अधिसूचना जारी की थी लेकिन अब इसे वापस ले लिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola