गोड्डा : विकसित संकल्प भारत यात्रा पहुंचा गोड्डा, विधायक ने केंद्र की योजनाओं से कराया अवगत

Updated at : 25 Jan 2024 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा : विकसित संकल्प भारत यात्रा पहुंचा गोड्डा, विधायक ने केंद्र की योजनाओं से कराया अवगत

भाजपा प्रदेश कार्यालय में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने पोड़ैयाहाट के मध्य से जिला परिषद सदस्य चुंडा मरांडी को गर्मजोशी से भारतीय जनता पार्टी में स्वागत कर पार्टी की सदस्यता दिलायी.

विज्ञापन

गोड्डा नगर परिषद विभाग की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन अशोक स्तंभ परिसर में किया जाएगा. आयोजित कार्यकम में विधायक अमित मंडल को आमंत्रित किया गया था, जिसमें श्री मंडल ने मोदी को विकास की गारंटी बताया. कहा कि मोदी ने देश को विकसित भारत बनाने के लिए कई कल्याणकारी स्कीम को उतारा. बताया कि यह मोदी जी की ही देन है कि आज देश में बेघरों को पीएम आवास मिला है. साथ ही महिलाओं को घरेलू निशुल्क कनेक्शन बांटने का काम मोदी जी की ही देन है. बताया कि भाजपा चाहती है कि आने वाले दिनों में भारत भी विकासशील से विकसित देश की श्रेणी में खड़ा हो जाय. विकसित भारत संकल्प यात्रा इसी विजन की देन है. पूरे भारत में इस रथ को घुमाया जा रहा है. इस दौरान भारत सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं को एलइडी पर दिखाया गया, जिसका लाभ लेने को भी कहा. कार्यक्रम का संचालन नगर प्रशासक द्वारा किया गया. इसके पहले विधायक को भी नगर प्रशासक द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान नगर परिषद के ओर से प्रशिक्षित आजीविका समूह की महिलाओं को कार्यक्रम में बुलाया गया था. मौके पर विधायक प्रतिनिधि गप्पू सिन्हा सहित कई नगर परिषद के कर्मी थे.

बाबूलाल मरांडी ने चुंडा मरांडी का पार्टी में किया स्वागत

पोड़ैयाहाट जिला परिषद सदस्य चुंडा मरांडी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में स्वागत किया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने पोड़ैयाहाट के मध्य से जिला परिषद सदस्य चुंडा मरांडी को गर्मजोशी से भारतीय जनता पार्टी में स्वागत कर पार्टी की सदस्यता दिलायी. मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य पोड़ैयाहाट पश्चिम राघवेन्द्र सिंह, एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील टुडू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक महागामा अशोक भगत, भाजपा पोड़ैयाहाट विधानसभा पूर्व प्रत्याशी गजाधर सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष डब्ल्यू भगत एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read: संथाल परगना के लिए खुशखबरी जल्द ही गोड्डा से मुंबई के लिए खुलेगी ट्रेंन, फटाफट चार ट्रेन की मिली सौगात

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola