सलमान खान के बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को दिया धक्का, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कई बार चीजें...
Published by : Ashish Lata Updated At : 27 May 2023 10:20 AM
आईफा अवॉर्ड्स से बीते दिनों सलमान खान और विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था. इसमें देखा जा सकता है कि विक्की को भाईजान के बॉडीगार्ड ने धक्का दिया. हालांकि अब जरा हटके जरा बचके एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.
विक्की कौशल को IIFA अवार्ड्स 2023 में सलमान खान के बॉडीगार्ड्स ने धक्का दिया था और बताया जा रहा है कि सुपरस्टार ने भी उन्हें कोल्ड शोल्डर दिया था. अवार्ड शो में सलमान खान के प्रवेश करने का और कैसे उनके बॉडीगार्ड्स ने विक्की सहित सभी को एक तरफ कर दिया, वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि भाईजान ने विक्की के साथ ऐसा किया. अब जरा हटके जरा बचके अभिनेता ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अभिनेता सलमान खान के सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें रोके जाने वाली एक क्लिप वायरल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कई बार ‘चीजें वैसी नहीं होतीं, जैसी किसी वीडियो में नजर आती हैं.’ विक्की ने आईफा रॉक्स समारोह में पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा, ‘कई बार बातें बहुत बढ़ जाती हैं. इन चीजों को लेकर अनावश्यक बातें की गयी हैं और चीजें वैसी नहीं होती है, जैसी किसी वीडियो में दिखती हैं.’ बाद में आईफा ग्रीन कार्पेट में सलमान खान विक्की कौशल के पास आए और उन्हें गले लगाया, जिससे सभी अफवाहों पर विराम लग गया.
https://www.instagram.com/p/CsuB8WxrNOK/
https://www.instagram.com/p/Cst-bpyM2Tv/
बॉलीवुड लाइफ की करीबी एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया कि विक्की और सलमान के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है, सितारों के बीच कोई अजीब बात नहीं है, वे दोनों अबू धाबी में आईफा अवार्ड्स में मस्ती कर रहे हैं, और एक दूसरे संग काफी एंजॉय कर रहे हैं. हम इस साल कैटरीना कैफ को अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने से जरूर मिस कर रहे हैं. कटरीना और विक्की ने बीते साल राजस्थान में राजस्थान अंदाज में शादी रचाई. विक्की की बात करें तो उन्होंने हमेशा सलमान को अपनी प्रेरणा माना है और वह वास्तव में उन्हें हर दूसरे युवा अभिनेता की तरह देखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










