Shukra Rashi Parivartan 2021: शुक्र का धनु राशि में गोचर, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Updated at : 30 Dec 2021 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
Shukra Rashi Parivartan 2021: शुक्र का धनु राशि में गोचर, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Shukra Rashi Parivartan 2021: शुक्र का धनु राशि में गोचर 30 दिसंबर से होने जा रहा है. इस गोचर से कई राशि वालों को धन संबंधी बड़े लाभ मिलने की पूरी संभावना है. मुख्य रूप से ये गोचर इन राशि वालों के लिए खास होने वाला है.

विज्ञापन

Shukra Rashi Parivartan 2021: साल 2021 के शुरू होने से पहले शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. भौतिक सुखों का कारक ग्रह शुक्र 30 दिसंबर को अपनी राशि बदल रहा है. इस दिन ये ग्रह वक्री अवस्था में गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर जायेगा. इस गोचर से कई राशि वालों को लाभ मिलने की संभावना है. इस गोचर से इन 4 राशि वालों को खास लाभ होने जा रहा है. जानें

मेष राशि: इस गोचर के दौरान मेष राशि के जातकों को नौकरी में मनचाहे परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे. आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है. हर काम में सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे इस राशि के स्टूडेंट्स को ये गोचर विशेष तौर पर लाभ देने वाला होगा. निवेश के लिए अच्छा समय है.

मिथुन राशि: शुक्र का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी शुभ साबित होगा. नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर आपके कामों की प्रशंसा होगी. पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं. सैलरी बढ़ने की संभावना है. मेहनत अच्छा फल मिलेगा.

कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर काफी शुभ रहने वाला है. आपको नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंग. इस अवधि में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर मिलेंगे. नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो उनके लिए समय अनुकूल है. नई नौकरी के ढेरों ऑफर प्राप्त हो सकते हैं.

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर शानदार साबित होगा. करियर में तरक्की मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं. मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है. नौकरी में बदलाव करने से फायदा होगा. कार्यस्थल में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है. संपत्ति में निवेश करने की योजना बना सकते हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. कुल मिला कर यह गोचर अच्छाफल देने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola