कौन हैं Varun Dhawan की होनेवाली दुल्हन Natasha Dalal?

Updated at : 24 Jan 2021 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
कौन हैं Varun Dhawan की होनेवाली दुल्हन Natasha Dalal?

Who Is Natasha Dalal: एक्‍टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) 24 जनवरी को विवाह बंधन में बंध जाएंगे. दूल्‍हा और दुल्‍हन दोनों के परिवारवाले और करीबी शादी के लिए अलीबाग में हैं. पूरी इंडस्‍ट्री में इस शादी की चर्चा जोरों पर है. अब फैंस वरुण धवन की होनेवाली दुल्‍हनिया नताशा दलाल के बारे में जानने के लिए उत्‍सुक हैं.

विज्ञापन

Who Is Natasha Dalal : एक्‍टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) 24 जनवरी को विवाह बंधन में बंध जाएंगे. दूल्‍हा और दुल्‍हन दोनों के परिवारवाले और करीबी शादी के लिए अलीबाग में हैं. अब फैंस वरुण धवन की होनेवाली दुल्‍हनिया नताशा दलाल के बारे में जानने के लिए उत्‍सुक हैं. दोनों कई बार बी टाउन की पार्टीज में एकसाथ देखे गए हैं. वरुण ने अपनी लॉन्‍गटाइम गर्लफ्रेंड के बारे कई बार इंटरव्‍यू में कई बातें शेयर करते नजर आए हैं. जानें कौन है नताशा दलाल…

नताशा दलाल एक फैशन डिज़ाइनर हैं, जिन्होंने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (FIT), न्‍यूयॉर्क से फैशन की पढ़ाई की है. इनदिनों वह भारत में काम कर रही हैं. नताशा की पूरी फैमिली दिल्ली में ही रहती है. वो लाइमलाइट में आना ज्‍यादा पसंद नहीं करती. भारत आने के बाद उन्होंने खुद का डिजाइन हाउस लॉन्च किया. उनके फैशन डिजाइन हाउस का नाम नताशा दलाल लेबल है जो ब्राइडल और वेडिंग आउटफिट के लिए फेमस है.

म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट में मिले थे वरुण नताशा

वरुण और नताशा दोनों बचपन से एकदूसरे को जानते हैं, लेकिन बड़े होने के बाद दोनों एक म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट में मिले थे. इसके बाद मिलने जुलने का सिलसिला शुरू हुआ और अब जल्‍द दोनों एकदूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधनेवाले हैं. दोनों काफी समय से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.

तीन से चार बार रिजेक्‍ट कर चुकी है नताशा

करीना के शो ‘व्हाट वूमेन वांट’ ने वरुण ने खुलासा किया था, नताशा दलाल ने उनका प्रपोजल स्वीकार करने के पहले तीन से चार बार रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन उन्होंने उम्‍मीद नहीं छोड़ी. वरुण ने बताया कि पहली उन्होंने पहली बार नताशा को छठी क्लास में देखा था. दोनों 12वीं क्‍लास तक बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे. वह नताशा को बास्केटबॉल कोर्ट में लंच ब्रेक के समय आते-जाते देखा करते थे.

Also Read: वरुण धवन की कार का एक्‍सीडेंट, वेडिंग वेन्‍यू पर पहुंचने से पहले हुआ हादसा

लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहते थे

वरुण ने यह भी खुलासा किया कि वह और नताशा लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहते थे, लेकिन उनका परिवार उन्हें शादी करते देखना चाहता है. उन्‍होंने कहा, नताशा और उसके पेरेंट्स काफी रिलेक्‍स हैं इन मामलों में. लेकिन मुझे लगता है कि एक निश्चित अवधि के बाद, आप तय करते हैं कि आप एकदूसरे के साथ रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि, लिव-इन रिलेशनशिप में रहने में कोई दिक्‍कत नहीं थीं, लेकिन मेरे माता-पिता चाहते थे मैं शादी करूं. मेरी अपनी जगह है, हम दोनों कर सकते थे.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola