Kanpur News: कानपुर की गलियों में बुलेट पर सवार होकर नजर आए वरुण धवन, जानें किस फिल्म की हो रही शूटिंग
varun dhawan daughter name
वरुण धवन को देखते ही शहरवासी अचंभित हो गए पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ लेकिन फिल्म का सेट और शूटिंग देखकर भीड़ लगनी शुरू हो गई. वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म बवाल की शूटिंग करने कानपुर आए हैं. शूटिंग का कार्यक्रम इतनी जल्दी तय हुआ कि पहले से किसी को खबर तक नहीं लगी.
Kanpur News: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन गुरुवार को अचानक कानपुर की गलियों में ब्लू शर्ट में सड़क पर बुलेट दौड़ाते नजर आए. वरुण धवन को देखते ही शहरवासी अचंभित हो गए पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ लेकिन फिल्म का सेट और शूटिंग देखकर भीड़ लगनी शुरू हो गई. वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म बवाल की शूटिंग करने कानपुर आए हैं. शूटिंग का कार्यक्रम इतनी जल्दी तय हुआ कि पहले से किसी को खबर तक नहीं लगी.
गुरुवार की सुबह आठ बजे दुकानें अभी खुल ही रही थीं कि अचानक एक गली में फिल्म का सेट बनाया जाने लगा पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जब बुलेट पर ब्लू शर्ट पहनकर अभिनेता वरुण धवन निकले तो देखने वाले भी अचंभा खा गए. फिल्म की शूटिंग के दौरान उनको देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई, हालांकि भीड़ को काबू में रखने के लिए पहले से पुलिस और सुरक्षा कर्मी तैनात थे. मशहूर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की आने वाली फिल्म बवाल की शूटिंग चल रही है.
इसमें लखनऊ के आनंदबाग की संकरी गलियों का दृश्य भी है, जिसकी शूटिंग लखनऊ में होनी थी लेकिन, लखनऊ प्रशासन से शूटिंग की अनुमति न मिली तो आनंबाग की संकरी गलियों की शूटिंग के लिए कानपुर को चुना गया और यहां परमीशन के बाद गुरुवार की सुबह शूटिंग शुरू हुई है. गुरुवार की सुबह पहुंची टीम ने सेट तैयार किया और फिर बुलेट पर सवार वरुण धवन नीली शर्ट में निकले. कानपुर में शूटिंग स्थल पर वरुण धवन ने बाइक से फर्राटा भरा और लेनिन पार्क तक बाइक से घूमकर आए बताया जा रहा है कि कानपुर में अभी 5 दिनों तक फ़िल्म शूटिंग चलेगी. प्रोडक्शन टीम ने कानपुर की शूटिंग स्थल को चुना है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक एक निजी कॉलेज में 4 दिन तक शूटिंग होगी.
रिपोर्ट : आयुष तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए