वरुण धवन ने वाइफ नताशा दलाल को किस करते शेयर किया वीडियो, फैंस बोले-वाह भाभी के साथ पहली रील

Updated at : 17 Dec 2021 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
वरुण धवन ने वाइफ नताशा दलाल को किस करते शेयर किया वीडियो, फैंस बोले-वाह भाभी के साथ पहली रील

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल के साथ एक रील शेयर की. इस रील में वह तेरी भाभी खड़ी है' गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी दमादार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वरुण सोशल मीडिया पर कापी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. उनकी तसवीरों को फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं. वरुण ने हाल ही में अपनी लेडी लव और लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी रचाई थी. नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं. दोनों बॉलीवुड के लव्ड कपल में से एक माने जाते हैं. हालांकि नताशा लाइमलाइट से काफी दूर रहना चाहती हैं.

अब वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल के साथ इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है. रील में वह अपनी वाइफ को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वरुण ‘तेरी भाभी खड़ी है’ गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं. वीडियो के बीच वरुण पत्नी नताशा को अपने करीब खींचते है और उनके गाल पर एक प्यारा सा किस करते हैं. लोकप्रिय बीटाउन जोड़ी के बीच के प्यार को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CXkmbJugWbL/

वरुण धवन ने इस वीडियो के साथ काफी मजादेर कैप्शन लिखा, ” तेरी भाभी खड़ी हैं. मैंने नताशा को कहा कि मैं ये रील किसी और के साथ शूट कर लुंगा, ताकि वह ऐसा करने के लिए राजी हो जाए. हो सकता है कि वो इसके बाद मेरे साथ कभी रील शूट न करे, लेकिन वह जानती है कि मुझे यह गाना कितना पसंद है और मैं कितना खुश हूं. कि यह पूरे एक साल बाद ट्रेंड कर रहा है.”

वरुण धवन ने जैसे ही वीडियो शेयर किया फैंस ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया. यहां तक​कि सारा अली खान, मनीष पॉल सहित कई और सेलेव्स ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए. आपको बता दें कि नताशा काफी शाय है, जिसकी वजह से काफी कम बार ऐसा हुआ है कि वरुण ने नताशा की तसवीरें शेयर की हो. कपल इसी साल 24 जनवरी को अलीबाग में एक दूसरे संग शादी रचाई थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण फिल्म भेड़िया में कृति सेनन के साथ नजर आएंगे. वह कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर के साथ जग जुग जीयो में भी नजर आएंगे.

Also Read: वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म Jug Jugg Jeeyo इस दिन होगी रिलीज, करण जौहर ने की घोषणा

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola