वाराणसी: सावन में मन मोह रहा काशी पुराधिपति का दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालु हो रहे निहाल, देखें अद्भुत तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

सावन में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. सावन के सोमवार के अलावा अन्य दिनों भी श्रद्धालु विभिन्न हिस्सों से श्रीकाशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं. शिवभक्त सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ का दरबार में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक कर खुद को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में श्रृंगार आरती के दौरान अपने आराध्य को इस स्वरूप में देखकर श्रद्धालु निहाल हो गए. सावन में विभिन्न स्वरूपों में भगवान की चल प्रतिमा का श्रृंगार किया जा रहा है.

विज्ञापन
undefined

सावन में श्रीकाशी विश्वनाथ के अलग अलग स्वरूपों को देखकर श्रद्धालु खुद को बेहद सौभाग्यशाली समझ रहे हैं. भगवान को ऐसा देखने का मौका सभी नसीब नहीं होता.

undefined

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के श्रृंगार आरती के दर्शन आप घर बैठे इस तस्वीर के जरिए कर सकते हैं. सच्ची श्रद्धा होने पर श्रीकाशी विश्वनाथ आपकी मनोकामना जरूर पूरी करेंगे.

undefined
undefined

श्रृंगार आरती के बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं. इसके लिए लोग कतार में खड़े रहते हैं. सावन में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में हर तरफ बोल-बम की गूंज सुनाई दे रही है.

undefined

सावन में भगवान शंकर की आराधना करने का विशेष महत्व है. इस दौरान भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं.

undefined

श्रीकाशी विश्वनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है. इससे माता पार्वती भी प्रसन्न होती हैं.

undefined

श्री काशी विश्वनाथ के श्रृंगार को देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए. ये दर्शन मध्याह्न भोग आरती के दौरान का है.

undefined

श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए सुबह से श्रद्धालु सुबह से कतारबद्ध होकर कपाट खुलने की प्रतीक्षा करते हैं. विधि विधान से बाबा की आरती के बाद भक्तों के लिए कपाट खोले जा रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola