Varalakshmi Vrat 2022: कल है वरलक्ष्मी व्रत, वर्तमान दौर में इसका महत्व, अच्छे फल अवश्य प्राप्त होगें
Varalakshmi Vrat 2022: धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित व्रत 17 सितंबर को समाप्त होंगा. वरलक्ष्मी व्रत रखने से घर में धन रुकना शुरू हो जाता है. जीवन में समृद्धि आती है और मानसिक संतापों से आराम मिलता है. आज के भौतिक जगत में हर कोई आर्थिक रूप से संपन्नता चाहता है.
Varalakshmi Vrat 2022: धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित व्रत 16 दिन के होते हैं. इस साल ये व्रत 4 सितंबर 2022 से शुरू हो चुका है और 17 सितंबर को समाप्त होंगे.
ऐसा माना जाता है कि वरलक्ष्मी का व्रत रखने से अष्टलक्ष्मी व्रत के पूजन जैसा फल मिलाता है. जिन जातकों को जीवन में सुख की प्राप्ति नहीं हो रही है उनको यह व्रत रखने की सलाह दी जाती है. इस व्रत को रखने से घर में शांति बनी रहती है. इस व्रत को शादीशुदा जातकों को रखना चाहिए, कुवांरी कन्याओं के लिए यह व्रत वर्जित माना गया है. यदि व्रत पूरे विधि-विधान से किया जाए तो अच्छे फल अवश्य प्राप्त होते हैं.
वरलक्ष्मी व्रत रखने से घर में धन रुकना शुरू हो जाता है. जीवन में समृद्धि आती है और मानसिक संतापों से आराम मिलता है. आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए यह व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा लिया जाता है. माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और यह व्रत उन्हीं के अवतारों में से एक वरलक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लिया जाता है.
आज के भौतिक जगत में हर कोई आर्थिक रूप से संपन्नता चाहता है. हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके पास धन और वैभव की कमी न हो. ऐसे में वरलक्ष्मी व्रत रखना हर किसी के लिए लाभदायक है. इस व्रत को श्रद्धापूर्वक रखने से हर किसी के जीवन में आर्थिक संपन्नता और स्थिरता आने लगती है. ख्याल बस यह रखें की खुद की संपन्नता के साथ सामजिक सरोकारों के लिए भी अर्थ का इस्तेमाल करें.
वरलक्ष्मी व्रत के दिन व्रती को कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए इसके बारे में नीचे बताया गया है. इन बातों को अमल में लाकर आप माता वरलक्ष्मी की असीम कृपा पा सकते हैं.
-
व्रत के दिन गलत विचारों को खुद पर हावी न होने दें.
-
इस दिन किसी का दिल न दुखाएं.
-
व्रत के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें.
-
तन-मन को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कम से कम लोगों से मुलाकात करें.
-
शराब-सिगरेट जैसे मादक पदार्थों का सेवन न करें और यदि मांसाहार करते हैं तो वह भी इस दिन न करें.
-
इस दिन वाद-विवाद की स्थिति से बचें क्योंकि इससे मन में गलत धारणाएं जन्म लेती हैं.
-
किसी के लिए भी अपमानजनक शब्दों का इस दिन इस्तेमाल न करें.
-
स्वार्थ की भावना को खुद से दूर रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










