वैभवी उपाध्याय ने नहीं पहनी थी सीट बेल्ट, अचानक ट्रक ने मारी टक्कर और फिर… जानिये कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा

Updated:
विज्ञापन
वैभवी उपाध्याय ने नहीं पहनी थी सीट बेल्ट, अचानक ट्रक ने मारी टक्कर और फिर… जानिये कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उनकी कार बीते दिनों खाई में गिर गई, जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई. अब जेडी मजीठिया ने खुलासा किया कि आखिर दुर्घटना हुई कैसे.

विज्ञापन

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है. एक्ट्रेस अपने मंगेतर जय गांधी के साथ पहाड़ों में घूम रही थी. तभी ट्रक की टक्कर से कपल की गाड़ी 50 फुट खाई में गिर गई और एक्ट्रेस की तुंरत मौत हो गई, वहीं उनके मंगेतर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. उन्हें मामूली चोटें आई हैं. अब निर्माता जेडी मजेठिया ने साझा किया है कि दुर्घटना के समय वैभवी ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी और ये भी बताया कि उस पल आखिर हुआ क्या था.

जेडी मजेठिया ने बताया कैसे हुआ हादसा

जेडी मजेठिया ने विरल भयानी संग बातचीत में बताया, ‘वैभवी उपाध्याय अपने मंगेतर के साथ हिमाचल में थीं. दिसंबर में दोनों की शादी होनी थी. उनकी कार एक मोड़ पर थी और सड़क काफी संकरी थी. वे एक ट्रक को गुजरने देने के लिए रुके. जैसे ही ट्रक उनके पास से गुजर रहा था, उसने कार को टक्कर मारी और वह घाटी में जा गिरी. जब ये हादसा हुआ, तब वैभवी ने सीट बेल्ट भी नहीं पहनी थी. मजीठिया ने कहा कि दुर्घटना 22 मई सोमवार को हुई थी. उन्होंने यह भी कहा कि सिर में चोट, आंतरिक रक्तस्राव या सदमा के कारण उनकी मौत हुई है.

आकांक्षा रावत ने भी वैभवी की मौत पर कही ये बात

वैभवी की दोस्त, अभिनेत्री आकांक्षा रावत ने द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ साझा किय��� कि वैभवी के भाई अंकित ने उन्हें दुर्घटना के विवरण के बारे में सूचित किया. उन्होंने कहा, ‘ऐसी खबरें हैं कि वे तेज रफ्तार में थे और कार नियंत्रण खो बैठी, लेकिन यह सच नहीं है. मुड़ते समय एक ट्रक ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी और इससे कार फिसलकर घाटी में जा गिरी.” वैभवी ने साराभाई वर्सेज साराभाई में मजेठिया के साथ काम किया है. इसके अलावा वैभवी को दीपिका पादुकोण अभिनीत छपाक, राजकुमार राव और टिमरी अभिनीत सिटी लाइट्स जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया था. उन्होंने क्या कुसूर है अमला का?, साराभाई वर्सेज साराभाई और प्लीज फाइंड अटैच्ड, जीरो केएमएस जैसी वेब सीरीज जैसे कई टेलीविजन शो में काम किया है.

Also Read: Vaibhavi Upadhyay: इतने करोड़ की मालकिन थी वैभवी, मौत के बाद एक्ट्रेस का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola