Uunchai Review: ‘ऊंचाई’ ने जीता दर्शकों का दिल, यूजर्स कर रहे सूरज बड़जात्या की फिल्म की तारीफ

Uunchai Review: सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई आज रिलीज हो गई है और फिल्म को ट्विटर पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा हैं.
Uunchai Twitter Review: राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म ‘ऊंचाई’ (Uunchai) आज रिलीज हो गई. फिल्म दोस्ती पर बेस्ड है और इसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा हैं. फिल्म को लेकर सेलेब्स शानदार रिव्यू दे रहे है. तो दूसरी तरफ ट्विटर पर भी यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई की तारीफ कई स्टार्स ने की. साथ ही इसके बारे में सोशल मीडिया पर भी अपनी राय दी. ट्विटर पर फिल्म के बारे में एक मीडिया यूजर ने लिखा, ऊंचाई जैसी कुछ फिल्मों की रिव्यू नहीं की जानी चाहिए. मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि कुछ फिल्म निर्माता ऐसे होते हैं जिनकी फिल्म को जज नहीं किया जाना चाहिए. बस थिएटर में जाइए और इसकी सराहना कीजिए क्योंकि उन्होंने बदले में हमें बहुत कुछ दिया है.
Some movies like #Uunchai should not be reviewed.
All i can say is, there are some filmmakers whose movie should not be judged. Just go to theatre and appreciate it because they have given us so much in return like #HAHK , #HSSH , #MPK , #Dosti etc #UunchaiReview @rajshri
— Devaa Jain (@DevaaJain) November 11, 2022
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा. बहुत भावुक. अंत में एक अच्छी फिल्म. अमिताभ बच्चन का बेस्ट. सभी के लिए ये फिल्म अवश्य देखें. कई अन्य यूजर्स फिल्म को शानदार बता रहे है. वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा, सूरज बड़जात्या एक सीधी-सादी फिल्म पेश करते है जो दोस्ती और आशा का जश्न मनाती है. एक सरल स्टोरी को अत्यंत सादगी के साथ पेश किया गया, जिसमें ड्रामा और इमोशन है. यही इसकी यूएसपी है.
Too good. Very emotional. Finally a good film. Dada @SrBachchan at his best. A must see film for all.
— विवेक शर्मा (Vivek Sharma)🇮🇳 (@MainVivekSharma) November 10, 2022
#OneWordReview…#Uunchai: HEARTWARMING.
Rating: ⭐⭐⭐½#SoorajRBarjatya delivers a straight-from-the-heart film that celebrates friendship and hope… A simplistic plot treated with utmost simplicity, with drama and emotions [post-interval] being its USP. #UunchaiReview pic.twitter.com/56S0ez1USJ— taran adarsh (@taran_adarsh) November 11, 2022
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने लिखा, ऊंचाई सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह नई शुरुआत और बुढ़ापे में जीवन के नए अर्थों की भावना है.स्क्रीन पर सकारात्मकता लाने के लिए सूरज बड़जात्या जी को धन्यवाद. दिग्गजों का प्रदर्शन आपको इस कारण का एहसास कराता है कि वो लीजेंड क्यों है. वहीं, रितेश देशमुख ने लिखा, कल रात ऊंचाई देखी. सर्वोत्कृष्ट राजश्री फिल्म. सूरज जी एक असाधारण निर्देशक हैं जो जानते हैं कि दर्शकों के दिलों को कैसे छूना है और उन्होंने इसे एक बार फिर साबित किया है.
https://twitter.com/ashokepandit/status/1590634200931397634
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म ऊंचाई की 7 करोड़ से अधिक टिकटों की बिक्री हुई है. भारत में फल्म 483 स्क्रीन्स और दुनिया भर में लगभग 900 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है. कहा जा रहा है कि पहले दिन मूवी 1.5-2 करोड़ कमा सकती है.
Also Read: Uunchai: KBC 14 के मंच पर इमोशनल हुए बिग बी, अनुपम खेर के भी छलके आंसू! VIDEO VIRAL
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










