उर्वशी रौतेला ने फिर बरपाया कहर, तसवीर देख बोले फैंस- मेरे सवालों का जवाब दो...

Updated at : 11 Jul 2020 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला ने फिर बरपाया कहर, तसवीर देख बोले फैंस- मेरे सवालों का जवाब दो...

urvashi rautela glamours photo : एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वह लगातार अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं. अब उन्‍होंने एक और तसवीर शेयर की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तसवीर में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

विज्ञापन

Urvashi Rautela photos : एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वह लगातार अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं. अब उन्‍होंने एक और तसवीर शेयर की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तसवीर में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस तसवीर पर फैंस जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा,’ आपकी ड्रेस बेहद खूबसूरत है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ मेरे सवालों का जवाब दो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ बेहद प्‍यारी लग रही है मैम.’ एक यूजर ने लिखा,’ मैं आपको बहुत बड़ा फैन हूं मैम.’

https://www.instagram.com/p/CCfjytsB7Sn/

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की थी. इस तसवीर में वो व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लू जीन्स में नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने तसवीर शेयर करते हुए लिखा था, “मेरा बॉयफ्रेंड फरवरी 30 के जैसा है. उसका कोई अस्तित्व ही नहीं है.”

बीते दिनों अभिनेत्री ने अपनी अपकमिंग वेब फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ के बारे में बात करते हुए बताया था. उन्होंने लिखा था, “वर्जिन भानुप्रिया’ को 16 जुलाई को प्रसारित किया जाएगा. ट्रेलर को ढेर सारा प्यार देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया. सभी को प्यार. बता दें कि फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में उर्वशी रौतेला के अलावा गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और बृजेंद्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोला जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे.

Also Read: उर्वशी रौतेला ने बताया- आखिर क्यों नहीं है उनका बॉयफ्रेंड

उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी, जो 2017 की सुपर हिट तमिल फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की रीमेक है. फिल्‍म का निर्देशन सूसी गणेशन ने किया है. फिल्‍म में उर्वशी के अलावा अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार भी नजर आयेंगे. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उर्वशी रौतेला का किरदार बेहद दिलचस्‍प होनेवाला है.

बता दें कि उर्वशी ने फिल्‍म सिंह साहब द ग्रेट (2013) से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इसके बाद वह सनम रे (2016), ग्रेट ग्रैंड मस्‍ती (2016), हेट स्‍टोरी 4 (2018) और पागलपंती (2019) में नजर आ चुकी हैं.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola