ePaper

उर्वशी रौतेला और गौतम गुलाटी की शादी की तसवीरें वायरल! फैंस बोले- ये तेरी आंखें झुकी झुकी...

Updated at : 04 Jul 2020 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला और गौतम गुलाटी की शादी की तसवीरें वायरल! फैंस बोले- ये तेरी आंखें झुकी झुकी...

urvashi rautela gautam gulati wedding photo : अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) लगातार अपनी तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. लेकिन अब उनकी एक तसवीर सामने आई है जिसे देखकर उनके प्रशंसक चौंक गए हैं. इस तसवीर में उर्वशी रौतेला अभिनेता गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) के साथ शादी के फेरे लेती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Urvashi Rautela Gautam Gulati wedding photo: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) लगातार अपनी तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. लेकिन अब उनकी एक तसवीर सामने आई है जिसे देखकर उनके प्रशंसक चौंक गए हैं. इस तसवीर में उर्वशी रौतेला अभिनेता गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) के साथ शादी के फेरे लेती नजर आ रही हैं. वह दुल्‍हन के लिबास में हैं.

इस तसवीर को खुद गौतम गुलाटी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा,’ शादी मुबारक नहीं बोलोगे?’गौतम की इस तस्‍वीर के सामने आते ही फैन्‍स थोड़े शॉक्‍ड हो गए. कुछ फैंस ने दोनों को बधाई भी दे दी. लोग जमकर इस तसवीर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CCIY9K6sN0f/

एक यूजर ने लिखा,’ ये तेरी आंखे झुकी झुकी , चेहरा खिला खिला.’ एक और यूजर ने लिखा,’ थोड़ी देर के लिए मुझे शॉक लग गया था, मैंने बाद में कैप्शन पड़ा.’ एक और यूजर ने लिखा,’ जब मैंने पहली बार यह देखा तो मेरा दिल थोड़ी देर के लिए थम गया. भगवान का शुक्र है यह रीयल नहीं था.’ एक यूजर ने लिखा,’ भाई मैं डर गया था कि हैंडसम हंक ने शादी कर ली.’

उर्वशी और गौतम की यह तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लेकिन गौतम ने तसवीर के साथ एक ट्विस्‍ट भी लिखा है जिसपर किसी का ध्‍यान नहीं गया. दरअसल उनकी यह तस्वीर उर्वशी रौतेला की आनेवाली फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ की है. यह फिल्‍म का सीन है. फिल्‍म में उर्वशी और गौतम की जोड़ी बनी है. शादी के तसवीर के साथ उनकी एक और तसवीर भी नजर आ रही है.

Also Read: समुद्र किनारे कुछ यूं पोज देते नजर आईं उर्वशी रौतेला, तसवीर देख आप भी हो जाएंगे एक्ट्रेस के दीवाने

इसके अलावा उर्वशी रौतेला जल्द एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी, जो 2017 की सुपर हिट तमिल फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की रीमेक है. फिल्‍म का निर्देशन सूसी गणेशन ने किया है. फिल्‍म में उर्वशी के अलावा अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार भी नजर आयेंगे. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उर्वशी रौतेला का किरदार बेहद दिलचस्‍प होनेवाला है.

बता दें कि उर्वशी ने फिल्‍म सिंह साहब द ग्रेट (2013) से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इसके बाद वह सनम रे (2016), ग्रेट ग्रैंड मस्‍ती (2016), हेट स्‍टोरी 4 (2018) और पागलपंती (2019) में नजर आ चुकी हैं.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola