UPSC Result 2021: खाकी वर्दी के बाद अब IAS की कुर्सी पर दिखेंगी बिहार की ये IPS अधिकारी, फिर से मारी बाजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2022 4:39 PM
UPSC Result: बिहार के सारण की बेटी दिव्या शक्ति ने एकबार फिर से यूपीएससी की परीक्षा में बाजी मारी है. बतौर आइपीएस बिहार में ट्रेनी के तौर पर तैनात दिव्या शक्ति ने इस बार और बेहतर रैंक हासिल कर लिया है.
UPSC Result 2021: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया तो बिहार के भी कई सितारे एक बार फिर जगमगाए. सूबे से 30 अभ्यर्थियों ने इसबार बाजी मारी है. जिसमें नारी शक्ति का भी दम दिखा है. बिहार में ट्रेनिंग ले रही एक आइपीएस अधिकारी ने भी इस बार सफलता हासिल की. सारण जिले की बेटी दिव्या शक्ति की सफलता की कहानी जानें…
सारण जिले के कोठेया गांव की बेटी दिव्या शक्ति ने एक बार फिर से सिविल सेवा परीक्षा में देश भर में 58 वां रैंक हासिल कर जिले सहित गांव को गौरवान्वित कर सफलता का परचम लहरा दिया है. मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह व मंजुल प्रभा की बेटी ने प्रतिष्ठित परीक्षा में लगातार दूसरी बार टॉप 100 में जगह बनायी तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन गया.
वर्ष 2019 सिविल सेवा परीक्षा में दिव्या ने 79वां रैंक हासिल करके जिले का नाम देशभर में रौशन किया था. जिसके बाद वह बिहार कैडर में ट्रेनी आइपीएस के रूप में कार्यरत थी. दूसरी बार बेहतर रैंक लाने पर दिव्या के चाचा आजाद ब्रजेंद्र, जलालपुर हाई स्कूल के शिक्षक दिव्या के चचेरे भाई अखिलेन्द्र कुमार सिंह रोहित कुमार सिंह आदि ने बताया कि बहन ने खुशी का मौका दिया है.
Also Read: UPSC Result 2021: बिहार के मुंगेर की बेटी अंशु प्रिया ने कैसे हासिल किया16 वां रैंक? जानें सफलता का मंत्र
दिव्या ने प्राथमिक शिक्षा मुजफ्फरपुर से और 12वीं की शिक्षा बोकारो डीपीएस से पूरी की है. उनके इस सफलता से कोठेया गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी है. दिव्या के चचेरे भाई अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिव्या ने पूरे सारण को गौरवान्वित करने का कार्य किया है. उनकी मेहनत आज सफल हुई है. पूरा सारण भी आज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है. दिव्या की सफलता ने बेटियों का हौसला बढ़ाने का कार्य किया है. बेटी की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के बाद परिजन बेहद खुश हैं.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










